इसुदान गढ़वी का बड़ा दावा, कहा- गुजरात में भी आएगा बदलाव 

आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जिस तरह पंजाब में किसानों को ₹0 बिजली बिल और कर्ज़ से राहत मिली है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने एक बड़ा दावा किया है.. उन्होंने कहा है कि गुजरात में भी जल्द ही बदलाव आएगा.. जनता की सरकार बनने के बाद किसानों को बिजली का बिल जीरो मिलेगा.. और कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी.. पंजाब में आप सरकार के चार साल के अनुभव को देखते हुए गढ़वी का यह वादा गुजरात की जनता के लिए नई उम्मीद जगाता है..

इसुदान गढ़वी गुजरात में आप के प्रमुख चेहरों में से एक हैं.. वे लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोलते रहे हैं.. उनका कहना है कि पंजाब की तरह गुजरात में भी आम आदमी की सरकार आएगी तो गरीबों.. किसानों और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें खत्म हो जाएंगी.. पंजाब में आप सरकार को सत्ता में आए चार साल हुए हैं.. लेकिन वहां किसानों को जीरो बिजली बिल और कर्जमुक्ति जैसी सुविधाएं मिल रही हैं.. गढ़वी का मानना है कि यही मॉडल गुजरात में भी लागू किया जा सकता है..

पंजाब में आप सरकार ने 2022 में सत्ता संभाली थी.. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने अपना पहला वादा पूरा करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना शुरू किया.. इससे लाखों परिवारों को हर महीने बिजली बिल में बड़ी राहत मिली.. कई घरों का बिल पूरी तरह जीरो हो गया.. किसान परिवारों के लिए यह बहुत बड़ा फायदा साबित हुआ.. क्योंकि खेती में बिजली का खर्च काफी होता है..

गुजरात में भी किसान बिजली के महंगे बिल से परेशान रहते हैं.. इसुदान गढ़वी कहते हैं कि भाजपा सरकार के समय में स्मार्ट मीटर लगाने से बिल और बढ़ गए हैं.. उनका आरोप है कि यह किसानों के साथ धोखा है.. अगर आप की सरकार बनी तो दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी 200–300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी.. इससे किसानों का खर्च कम होगा और उनकी आय बढ़ेगी..

 

Related Articles

Back to top button