अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, दो प्रमुख पदाधिकारियों का इस्तीफा मंजूर

आज हुई राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. ट्रस्ट की अहम बैठक में इन दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे पर फैसला लिया गया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर सामने आई है. आज हुई राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. ट्रस्ट की अहम बैठक में इन दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे पर फैसला लिया गया है.

चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद से चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे थे. एसआईटी जांच शुरू होने के बाद दोनों ने इस्तीफा दे दिया था जिसे आज स्वीकार कर लिया गया.

आज हुई ट्रस्ट की बैठक में चर्चा हुई है कि चढ़ावा चोरी की वजह से देशभर में बदनामी हो रही है. बैठक में दीनेन्द्र दास से कहा गया गया कि पहले चर्चा महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर हो बाद में आप अपना विषय रखें, उस पर भी चर्चा होगी. इस मीटिंग में गोपाल राव भी शामिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सदस्यों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया.

नियुक्तियों में चंपत राय की अहम भूमिका
ट्रस्ट की मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि फिलहाल चंपत राय और अनिल मिश्रा को जिम्मेदारी लेनी होगी. चंपत राय की भूमिका ट्रस्ट में महासचिव की थी. ट्रस्ट में यह बात भी रखी गई कि ट्रस्ट में जितनी भी नई नियुक्तियां हुईं वो चंपत राय और अनिल मिश्रा के द्वारा ही की गई थी.

ट्रस्ट की बैठक में शामिल स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य हैॉ. जब लोग आस्था से जुड़ते है तो छोटी छोटी बातों का खयाल रखना चाहिए. चढ़ावा चोरी के जो आरोप लगे हैं उससे पूरा देश आहत है और इससे बदनामी भी हो रही है.

इस्तीफे पर सर्वसम्मित से फैसला
राम मंदिर ट्रस्ट की हुई बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सर्वसम्मित से फैसला लिया गया. ये दोनों इन बैठक में शामिल नहीं हुए थे. दोनों को बाहर ही रोक दिया गया था. अब देखना है कि इन दोनों के इस्तीफे के बाद इन पर क्या एक्शन होता है? एसआईटी अभी भी मामले की जांच कर रही है, दोनों से पूछताछ भी कर चुकी है. ऐसे में सबकी निगाहें अगले कदम पर टिकी हैं.

Related Articles

Back to top button