आलू समोसा घर पर बनाना है बेहद आसान

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
ठंडक का मौसम हो और कुछ चटपटा खाने का मन न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यही वजह है कि इस मौसम में हर गली-मोहल्ले में समोसे, पकोड़ी, टिक्की और चाट बेहद कम दामों में मिलती है। पर, हर दिन बाजार में बनने वाले स्नैक्स खाना सही नहीं माना जाता। इसलिए आप घर पर ही आसानी से समोसा बना सकती हैं जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक खूब चाव से खाएंगे। जो बाजार में आपको 10 से 20 रुपये में समोसा मिल जाता है। तो जब घर पर ही हलवाई जैसा समोसा तैयार हो सकता है, तो बाहर का तला-भुना क्यों खाना?

स्टफिंग का सामान

उबले आलू – 4 मध्यम आकार के, हरी मटर- 1/2 कप, हरी मिर्च – 1-2, अदरक – 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच, जीरा-1/2 छोटा चम्मच, गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच, अमचूर-1/2 छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, हरा धनिया- थोड़ा, तेल – 1-2 चम्मच (तलने के लिए)।

मैदे का डो बनाने का सामान

मैदा- 2 कप, नमक- 1/2 छोटा चम्मच, अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच, तेल- 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए), पानी- गूंथने के लिए।

विधि

सबसे पहले बारी आती है मैदे का डो तैयार करने की तो उसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, अजवाइन और तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदा गूंथ लें। जब ये टाइट गुंथ जाए तो इसे ढककर साइड में रख दें। ध्यान रखें कि इसे आपको ऐसे खुला नहीं छोडऩा है। अब बारी आती है स्टफिंग को तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले आलुओं को उबालकर हाथ से ही मैश कर लें। आलुओं को मैश करने के बाद एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें। मसालों के भुनने के बाद इसमें मटर और मसले हुए आलू डालें। अब बारी आती है धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, नमक और हरा धनिया डालने की तो सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे 5 मिनट तक पकाएं। अब इसे ठंडा होने दें। इसे समोसे में पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही भरना है। सबसे आखिर में बारी आती है समोसा तैयार करने की तो उसके लिए गूंथे हुए आटे से छोटी लोई बनाएं और बेलकर बीच में से काट लें। काटे हुए आधे हिस्से को कोन जैसा बनाएं और किनारे पानी से चिपकाएं। अब उसमें 1-2 चम्मच भरावन भरें और नीचे से बंद कर दें। सभी समोसे आपको इसी तरह तैयार करने हैं। जब समोसे तैयार हो जाएं तो कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें समोसे डालें। इसे हर तरफ से सुनहरा होने तक तलें। जब ये सुनहरे हो जाएं तो निकालकर चटनी के साथ गरम ही परोसें।

पिज्जा की जगह ट्राई करें पिज्जा बम

अगर आप बार-बार एक ही तरह का पिज्जा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और धमाकेदार ट्राई करने का। आज हम लेकर आए हैं ‘पिज्जा बम’ की रेसिपी, जो स्वाद में पिज्जा से भी ज्यादा मजेदार है। इसका नाम ही बताता है कि इसमें फ्लेवर और चीज का धमाका छिपा है। ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट व चीजी होते हैं। पिज्जा बम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे और इसे आप पार्टी, लंच या ईवनिंग स्नैक्स में आसानी से बना सकते हैं। बस कुछ सिंपल इंग्रीडिएंट्स जैसे पिज्जा सॉस, चीज, सब्जियां और मैदा से यह डिश मिनटों में तैयार हो जाती है।

पिज्जा बम की सामग्री

मैदा, यीस्ट, नमक, चीनी, तेल, पिज़्ज़ा सॉस, चीज, शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न, ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स।

विधि

पिज्जा बम बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए एक बड़े से कटोरे में सबसे पहले मैदा, यीस्ट, नमक और चीनी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। जब ये सही से गुंथ जाए तो इसे कम से कम 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि ये फूल जाए। इसे इस दौरान बिल्कुल छेड़ें नहींं। जब तक ये सही से सेट हो रहा है, तब तक सभी सब्जियों को बारीक काटकर एक कटोरे में मिक्स करें। इसमें हल्का सा नमक, पिज्जा सॉस और चीज मिक्स करें। इसके साथ-साथ ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स भी इसी समय इसमें मिक्स कर दें। अब तैयार डो से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर फैलाएं। इसमें हल्की सी पिज्जा सॉस लगाएं और सभी सब्जियों की स्टफिंग रखें। ऊपर से थोड़ा सा चीज और डालकर इसे गोलाकार शेप में बंद कर दें। शेप देने के बाद इसे ऊपर हल्का सा बटर लगाएं और फिर ओवन में बेक करें। बस तैयार है क्रिस्पी और चीजी और क्रिस्पी पिज्जा बम। इसे गरमागरम ही सर्व करें, ताकि चीज का स्वाद और भी अच्छी तरह से आए।

Related Articles

Back to top button