Kanpur Murder Case: दवा कारोबारी मर्डर में बड़ा ट्विस्ट, बेटे सुब्रत की गिरफ्तारी से बदली पूरी कहानी

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मीनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत की गिरफ्तारी से जांच ने नया मोड़ लिया है। पुलिस CCTV, कॉल रिकॉर्ड और आर्थिक दबाव के एंगल खंगाल रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क:  कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मीनोचा हत्याकांड में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने अब उनके बेटे सुब्रत मीनोचा को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर आरोपी शालू, विशाल और राजकिशोर से पूछताछ के बीच सुब्रत को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए गए। पुलिस अब बयानों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ रही है।

विशाल के बयान से बदली जांच की दिशा

पुलिस के मुताबिक, रिमांड के दौरान विशाल ने अपना बयान बदलते हुए सुब्रत पर हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया। इससे पहले जांच में शालू की भूमिका सामने आई थी। अब पुलिस दोनों बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर रही है। सुब्रत ने हत्या की बात स्वीकार नहीं की है।

258 कॉल और CCTV पर पुलिस की नजर

जांच में सुब्रत और विशाल के बीच बड़ी संख्या में फोन कॉल की जानकारी सामने आई है। पुलिस हत्या की रात दोनों की गतिविधियों की टाइमलाइन तैयार कर रही है। सुब्रत के घर का CCTV 22 जुलाई से बंद मिलने की बात भी जांच का हिस्सा है। इसके अलावा नए सिम से हुई कॉल और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

कर्ज के एंगल की भी पड़ताल

पुलिस सुब्रत पर मौजूद लाखों रुपये के कथित कर्ज और आर्थिक दबाव के एंगल की भी जांच कर रही है। साथ ही CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, आरोपियों के बयान और हत्या की रात की मूवमेंट को जोड़ने की कोशिश जारी है। फिलहाल जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि वारदात के पीछे किसकी क्या भूमिका थी।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना, बोले- ‘अब चुनाव मुचुआ आ गए’

Related Articles

Back to top button