दुबई में ला मार्टिनियर के पूर्व छात्रों ने मनाया Founder’s Day, याद आई लखनऊ की विरासत

दुबई में ला मार्टिनियर के पूर्व छात्रों ने UAE Chapter के तहत Founder's Day बेहद उत्साह और पुरानी यादों के साथ मनाया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः ला मार्टिनियर के पूर्व छात्रों ने संयुक्त अरब अमीरात चैप्टर के तहत 13 सितंबर को दुबई में Founder’s Day बेहद उत्साह, उमंग.. और पुरानी यादों के साथ मनाया.. इस खास अवसर पर अलग-अलग बैच से जुड़े पूर्व छात्र एक मंच पर एकत्र हुए.. और उन्होंने अपने स्कूल से जुड़ी यादों को एक बार फिर ताजा किया.. दुबई में आयोजित यह विशेष रीयूनियन सिर्फ एक मुलाकात भर नहीं था.. बल्कि यह अपने स्कूल, उसकी परंपराओं और लखनऊ की समृद्ध विरासत से दोबारा जुड़ने का अवसर भी बना.. कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों के बीच आत्मीयता और अपनापन साफ नजर आया.. वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर उन्होंने स्कूल के दिनों की यादों को साझा किया.. और अपने गौरवशाली अतीत को याद किया..

आपको बता दें कि Founder’s Day के इस खास आयोजन को लखनऊ की संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए Founder’s Day Dinner का आयोजन मशहूर टुंडे कबाबी में किया गया.. दुबई में बसे पूर्व छात्रों के लिए यह आयोजन खास इसलिए भी रहा.. क्योंकि लखनऊ का नाम आते ही उसकी तहज़ीब, अदब.. और पारंपरिक खान-पान की यादें जुड़ जाती हैं.. टुंडे कबाबी में आयोजित डिनर के दौरान पूर्व छात्रों ने लखनऊ के पारंपरिक स्वादों का आनंद लिया.. और अपने शहर से जुड़ी यादों को महसूस किया.. इस मौके पर माहौल में रीयूनियन की गर्मजोशी के साथ लखनवी अंदाज की झलक भी दिखाई दी.. स्कूल की यादों के साथ लखनऊ के स्वाद ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया..

कार्यक्रम में शामिल पूर्व छात्रों के लिए Founder’s Day केवल एक औपचारिक समारोह नहीं था.. यह उस संस्थान से अपने रिश्ते को फिर से महसूस करने का अवसर था.. जिसने उनके जीवन के शुरुआती वर्षों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.. अलग-अलग बैच के पूर्व छात्र जब एक साथ आए.. तो उनके बीच पुरानी दोस्ती, स्कूल की यादें और साझा अनुभव चर्चा का विषय बने.. वर्षों का अंतर इस मुलाकात के दौरान जैसे कहीं पीछे छूट गया.. और स्कूल के दिनों की स्मृतियां फिर से सामने आ गईं.. किसी ने पुराने साथियों को याद किया, तो किसी ने स्कूल में बिताए दिनों के किस्से साझा किए.. यही भाव Founder’s Day Reunion को एक सामान्य कार्यक्रम से अलग बनाता नजर आया..

वहीं इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने ला मार्टिनियर के संस्थापक मेजर जनरल क्लाउड मार्टिन की विरासत.. और उनके योगदान को भी याद किया.. संस्थान के इतिहास और उसकी परंपराओं को लेकर पूर्व छात्रों के बीच विशेष सम्मान.. और जुड़ाव देखने को मिला.. मेजर जनरल क्लाउड मार्टिन की स्मृति से जुड़ा यह अवसर पूर्व छात्रों के लिए अपने संस्थान की ऐतिहासिक यात्रा को याद करने का भी मौका बना.. उन्होंने इस बात को महसूस किया कि समय भले ही बदल गया हो.. लेकिन संस्थान से जुड़ी यादें और उसकी परंपराओं के प्रति सम्मान आज भी उसी तरह कायम है.. Founder’s Day इसी निरंतर जुड़ाव और विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर बनकर सामने आया..

दुबई में आयोजित इस रीयूनियन की सबसे खास बात रही अलग-अलग बैच के पूर्व छात्रों का एक साथ आना.. लंबे समय के बाद कई पुराने सहपाठी एक-दूसरे से मिले.. और स्कूल के दिनों की यादों को साझा किया.. बातचीत के दौरान पढ़ाई, दोस्ती, स्कूल की गतिविधियों और बीते वर्षों से जुड़े अनेक अनुभवों की चर्चा हुई.. ऐसे आयोजनों की खासियत यही होती है कि यहां उम्र, समय और दूरी की सीमाएं कुछ देर के लिए पीछे छूट जाती हैं.. स्कूल से जुड़ा साझा अनुभव सभी को एक सूत्र में जोड़ देता है.. दुबई में आयोजित इस कार्यक्रम में भी यही भावना दिखाई दी.. पूर्व छात्रों ने अपने पुराने साथियों के साथ समय बिताया और इस खास दिन को यादगार बनाया..

 

Related Articles

Back to top button