गुजरात में कांग्रेस का बड़ा सियासी फेरबदल, मुकुल वासनिक OUT, सुरजेवाला IN

गुजरात कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है... मुकुल वासनिक की जगह रणदीप सिंह सुरजेवाला को... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः कांग्रेस ने गुजरात में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए मुकुल वासनिक को प्रभारी पद से हटा दिया है.. और उनकी जगह पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला को गुजरात का नया प्रभारी नियुक्त किया है.. सुरजेवाला के पास पहले से ही कर्नाटक जैसे अहम राज्य की जिम्मेदारी है.. वहीं अब गुजरात की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद पार्टी संगठन में उनका कद और प्रभाव दोनों बढ़ा है.. कांग्रेस का यह फैसला ऐसे समय में आया है.. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होने वाला गुजरात दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.. खास तौर पर वडोदरा में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज है.. यही वजह है कि सुरजेवाला की नियुक्ति को कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा ऐसे समय में हो रहा है.. जब राज्य की राजनीति में कांग्रेस लगातार अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है.. मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में जिस वडोदरा से चुनाव मैदान में उतरे थे.. वहां उनके दौरे को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय दिखाई दे रही है.. वडोदरा में प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर कांग्रेस की ओर से ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की तैयारी की जा रही है। ऐसे में गुजरात की जिम्मेदारी रणदीप सुरजेवाला को सौंपे जाने से कई राजनीतिक सवाल खड़े हो रहे हैं.. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस ने अभी से 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है.. क्या पार्टी अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करके बीजेपी को सीधी चुनौती देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है..

कांग्रेस के भीतर रणदीप सुरजेवाला को एक ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है.. जो संगठनात्मक स्तर पर चुनौतियों से निपटने की क्षमता रखते हैं.. कर्नाटक में प्रभारी महासचिव के तौर पर उनकी भूमिका के दौरान पार्टी को कई आंतरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा.. नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा हो या फिर पार्टी के भीतर गुटबाजी का सवाल.. सुरजेवाला ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ तालमेल बनाते हुए संगठन को संभालने की कोशिश की.. यही वजह मानी जा रही है कि अब उन्हें गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.. गुजरात सिर्फ एक चुनावी राज्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है.. ऐसे में यहां कांग्रेस की रणनीति पर पूरे देश की नजर रहती है..

गुजरात का प्रभारी बनाए जाने के बाद रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए अगले चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा भी जताया है.. सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गुजरात.. और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी देने के लिए वह कांग्रेस नेतृत्व के आभारी हैं.. उन्होंने गुजरात की राजनीतिक और वैचारिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि बापू.. और सरदार पटेल की कर्मभूमि गुजरात की नसों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सोच.. और विचारधारा हमेशा से रची-बसी रही है.. सुरजेवाला ने सत्य, अहिंसा.. और सद्भाव के मूल्यों को कांग्रेस की ताकत बताते हुए कहा कि इन विचारों ने दशकों से देश.. और दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया है..

रणदीप सुरजेवाला ने अपने संदेश में यह भी कहा कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर उन्हें विश्वास है कि लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं.. और समर्थकों के सहयोग से गुजरात में उज्ज्वल भविष्य की नई राजनीति.. और सामाजिक जुड़ाव का रास्ता तैयार किया जाएगा.. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस गुजरात में मजबूती से आगे बढ़ेगी और पार्टी का परचम लहराएगा.. सुरजेवाला के इस बयान को महज औपचारिक प्रतिक्रिया के तौर पर नहीं देखा जा रहा है.. राजनीतिक तौर पर इसे कांग्रेस की आने वाले समय की रणनीति का संकेत माना जा रहा है.. खास तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अब संगठन, युवाओं.. और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकती है..

 

Related Articles

Back to top button