मोदी के पुराने करीबी का बड़ा दावा, 2027 में BJP को हराने का किया ऐलान!

गुजरात की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है... मोदी के पुराने करीबी रहे नेता ने BJP को लेकर... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में लंबे समय तक अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री.. और बीजेपी के बड़े चेहरों में शामिल रहे शंकरसिंह वाघेला ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत को लेकर बड़ा दावा किया है.. वाघेला ने कहा है कि गुजरात में बीजेपी पिछले करीब 30 वर्षों से सत्ता में है.. और अब बीजेपी के अंदर के लोग भी परेशान और दुखी हैं.. उन्होंने कहा कि लगातार सत्ता में रहने के कारण सरकार और पार्टी पर एक तरह का दबाव बना हुआ है.. कि जनता के लिए कुछ किया जाए.. इसी राजनीतिक माहौल के बीच वाघेला ने कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने की संभावना पर भी बात की है.. साथ ही उन्होंने अपनी प्रजाशक्ति पार्टी को दोबारा पूरी तरह सक्रिय करने का ऐलान किया है..

शंकरसिंह वाघेला ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन प्रजाशक्ति पार्टी को पूरी तरह सक्रिय किया जाएगा.. इसके बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे.. और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे.. वाघेला ने कहा कि उनकी कोशिश सिर्फ चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं होगी.. बल्कि जनता के सवालों और उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा.. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि बीजेपी को हराया जा सकता है.. तो वे उनके साथ आएं.. वाघेला के मुताबिक प्रजाशक्ति पार्टी का मकसद सत्ता हासिल करना भर नहीं है.. बल्कि जनता के सवालों को उठाना और उनके समाधान के लिए काम करना है..

वाघेला ने अपने बयान में गुजरात की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी करीब तीन दशक से राज्य की सत्ता में है.. उनके मुताबिक, लंबे समय तक सत्ता में रहने के कारण बीजेपी के भीतर भी असंतोष.. और दबाव की स्थिति पैदा हो रही है.. उन्होंने कहा कि पार्टी के लोगों पर लगातार यह दबाव रहता है कि वे जनता के लिए कुछ करें.. वाघेला ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ करने की संभावना पर विचार किया था.. और अगर कांग्रेस के साथ मिलकर बीजेपी को चुनौती देने की स्थिति बनती है.. तो वह कांग्रेस को पूरा समर्थन देने के लिए तैयार रहे हैं.. हालांकि, अब उन्होंने अपनी प्रजाशक्ति पार्टी को सक्रिय करने का फैसला किया है.. जिसके जरिए वे सीधे जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं..

शंकरसिंह वाघेला ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सरकार बनाना या सत्ता हासिल करना नहीं होना चाहिए.. उनके अनुसार राजनीति का वास्तविक मकसद आम लोगों की समस्याओं को हल करना होना चाहिए.. उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं.. वाघेला ने कहा कि गरीब और आम परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए.. और उनकी फीस का बोझ कम होना चाहिए.. उन्होंने मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की बात कही.. इसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि इलाज, डॉक्टर की फीस.. और दवाइयां आम लोगों के लिए लगातार महंगी होती जा रही हैं.. ऐसे में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त या सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए..

वाघेला ने गुजरात की शराबबंदी नीति पर भी सवाल उठाते हुए इसे मौजूदा स्वरूप में प्रभावी नहीं बताया.. उन्होंने कहा कि आज जो शराबबंदी की नीति लागू है.. उसका कोई खास उपयोग दिखाई नहीं देता.. उनके मुताबिक अगर शराबबंदी का उद्देश्य लोगों को शराब से होने वाले नुकसान से बचाना है.. तो मौजूदा व्यवस्था उस उद्देश्य को पूरी तरह हासिल नहीं कर पा रही है.. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारण कई बार लोगों की जान चली जाती है.. और परिवार तबाह हो जाते हैं.. वाघेला ने इसे एक कृत्रिम नीति बताते हुए कहा कि इसमें बदलाव की जरूरत है.. उन्होंने कहा कि ऐसी शराब नीति होनी चाहिए.. जिसमें लोगों की जान न जाए और सरकार के पास राजस्व भी आए तथा रोजगार के अवसर भी पैदा हों..

 

Related Articles

Back to top button