UP में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, TET पास करने के मिलेंगे 6 मौके

हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी (Special TET) परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग को खारिज कर दिया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी (Special TET) परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग को खारिज कर दिया है।

हालांकि, कोर्ट ने शिक्षामित्रों को टीईटी पास करने के लिए पर्याप्त अवसर देने के निर्देश भी दिए हैं। इस फैसले से जहां शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी के मामले में झटका लगा है, वहीं नियमित टीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी राहत मिली है।

हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को निर्देश दिया है कि प्रदेश के शिक्षामित्रों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करने के लिए कम से कम 6 मौके दिए जाएं। इसका मतलब है कि आयोग को निर्धारित समय सीमा के भीतर शिक्षामित्रों के लिए कम से कम छह नियमित टीईटी परीक्षाएं आयोजित करानी होंगी।

शिक्षामित्रों को स्पेशल TET देने की मांग खारिज

उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की ओर से स्पेशल टीईटी आयोजित कराने और उसमें शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई थी। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी का अवसर देने का मुद्दा रखा गया।

हालांकि, हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी देने की मांग को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी के बजाय नियमित टीईटी परीक्षा के माध्यम से ही अर्हता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.इस फैसले से उन शिक्षामित्रों को निराशा हो सकती है, जो स्पेशल टीईटी के माध्यम से अपनी पात्रता पूरी करने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

स्पेशल TET नोटिफिकेशन को दी गई थी चुनौती

UPESSC की तरफ से नॉन TGT शिक्षकों और संविदा में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए स्पेशल TGT आयोजित किया गया है, जिसका नोटिफिकेशन 2 सितंबर को जारी किया गया था. इस नोटिफिकेशन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी.

याचिकाकर्ता शिक्षा मित्रों का कहना था कि वह 20 साल से पढ़ा रहे हैं. स्पेशल TET में संविदा शिक्षकों को भी शामिल होने का मौका दिया गया है, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया है. याचिका में इसे भेदभाव बताते हुएशिक्षा मित्रों को भी स्पेशल TET में शामिल होने का मौका देने की मांग की गई थी.

कोर्ट ने नहीं माना भेदभाव, अब शिक्षा मित्रों को 6 मौके

शिक्षा मित्रों की इस याचिका पर न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने सुनवाई की. खंडपीठ ने नियमित पदों पर नियुक्ति शिक्षकों और शिक्षामित्रों की सेवावव की स्थिति अलग-अलग है. ऐस में स्पेशल TET में शिक्षा मित्रों काे शामिल करना भेदभाव नहीं है.

वहीं सुनवाई के दौरान UPESSC ने तर्क दिया कि शिक्षा मित्र नियमित शिक्षक नहीं है. साथ ही UPESSC ने बताया कि 3 नवंबर को आयोजित हुई स्पेशल TET में 86 हजार नियमित शिक्षक हुए थे, जबकि शिक्षा मित्रों की संख्या 1 लाख 50 हजार तक है.इसी कड़ी में कोर्ट ने शिक्षा मित्रों को TET पास करने के 6 मौके देने का निर्देश UPESSC को दिया है, जो 31 अगस्त 2028 तक दिए जाएंगे.

हर साल TET के दाे मौके

खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा कि शिक्षा मित्रों को TET के 6 मौके दिए जाएं, जो साल 2026, 2027 और 2028 में दिए जाएं. इस पर आयोग ने कहा कि अगली TET 26 व 27 फरवरी को प्रस्तावित है. इसके बाद जून-जुलाई 2027 और दिसंबर-जनवरी में TET होगा. इस तरह साल हर साल दो मौके TET का मौका दिया जाएगा. अगस्त 2028 से पहले एक और TET आयोजित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button