सावन में हर दिन बनाएं अलग फलाहारी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, व्रत और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस पूरे महीने कई श्रद्धालु सोमवार व्रत के साथ-साथ नियमित उपवास भी रखते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती होती है कि हर दिन फलाहार में क्या नया बनाया जाए, जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी हो। अक्सर लोग व्रत में सिर्फ आलू, साबूदाना या फल खाकर काम चला लेते हैं, लेकिन लगातार एक जैसा भोजन करने से स्वाद के साथ शरीर को मिलने वाला पोषण भी सीमित हो सकता है। अगर आप भी सावन के व्रत में हेल्दी और टेस्टी फलाहारी भोजन की तलाश कर रहे हैं, तो आप इन रेसिपीज में साबूदाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, मखाना, शकरकंद, सामक के चावल, दही और ताजे फलों जैसी व्रत में प्रचलित सामग्री का उपयोग किया गया है। ये डिश न केवल लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती हैं, बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देती हैं।

मखाना खीर

उपवास में एनर्जी बनाए रखने के लिए मखाने की खीर का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए भुने मखाने, दूध, इलायची और सूखे मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। इस सभी को मिलाकर साथ में पकाएं और मखाने की स्वादिष्ट खीर तैयार करें। मखाने की खीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है।

शकरकंद चाट व साबूदाना खिचड़ी

यह व्रत की सबसे लोकप्रिय डिश है। इसे बनाने के लिए साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, हरी मिर्च और सेंधा नमक चाहिए। इन सामग्री से फलाहारी खिचड़ी बनाएं, जो कि हल्की, स्वादिष्ट और लंबे समय तक ऊर्जा देने वाली डिश है। इसे दही के साथ परोसने से स्वाद और बढ़ जाता है। ये फलाहारी डिश लंबे समय तक पेट को भरा रखती है, साथ ही ऊर्जा प्रदान करती है। इसे बनाने के लिए शकरकंद, सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा चाहिए। उबले शकरकंद में सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना जीरा और नींबू का रस मिलाकर चाट तैयार करें। इस तरह की चाट स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है। आप व्रत में सामक चावल खा सकते हैं। सामक के चावल में मूंगफली, जीरा, हरी मिर्च और उबले आलू मिलाकर तैयार पुलाव व्रत के लिए बेहतरीन विकल्प है।

कुट्टू के आटे का चीला

कुट्टू के आटे से बनी डिश भी व्रत में खाई जा सकती है। चीला बनाने के लिए कुट्टू के आटे में उबला आलू, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर बैटर तैयार करें। इसे तवा पर घी लगाकर फैलाएं और दोनों तरफ से सेंक लें। चीला कुरकुरा और भरपेट भोजन का अच्छा विकल्प है। इसे व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ खाया जा सकता है।

सिंघाड़े के आटे की पूरी

सिंघाड़े के आटे की पूडिय़ा भी व्रत में खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सिंघाड़े के आटे में थोड़ा सा आलू मैश करके आटे को गूंथ लें। छोटी लोई बनाकर पूड़ी बेलें और घी में सेंके। दही या आलू की व्रत वाली सब्जी के साथ इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है।

व्रत वाली दही आलू

उबले आलू में दही मिलाकर स्वादिष्ट फलाहारी डिश बना सकते हैं। इसमें सेंधा नमक, जीरा और हरी मिर्च का तडक़ा लगाएं। यह डिश पूरी या कुट्टू की रोटी के साथ अच्छी लगती है।

साबूदाना वडा

साबूदाना वड़ा बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है। यह शाम के नाश्ते के लिए शानदार विकल्प है। इसमें भीगे हुए साबूदाना में मैश आलू, सेंधा नमक और व्रत वाले मसाले मिलाएं। फिर इनके वड़े बनाकर घी में तलें।

फ्रूट योगर्ट बाउल

दही में केला, सेब, अनार, कीवी और थोड़े ड्राई फ्रूट्स मिलाकर तैयार यह हेल्दी विकल्प सुबह के फलाहार के लिए उपयुक्त है।

नारियल और ड्राई फ्रूट लड्डू

बिना ज्यादा मेहनत के तैयार होने वाले ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ तुरंत ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button