घर पर अपनों के लिए बनाएं ये देसी फूड

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बारिश का मौसम खत्म होते ही किचन में भी कई चीज़ें बदलने लगती हैं। अक्टूर की शुरुआत में मौसम में हल्की गर्माहट और नमी के बीच ऐसी देसी चीजें आसानी से मिल जाती हैं, जिनसे स्वादिष्ट और घर का खाना तैयार किया जा सकता है। अगर आप हर दिन एक जैसी सब्जी और नाश्ते से बोर हो गए हैं, तो यह समय पारंपरिक और सीजऩल फूड को अपनी प्लेट में शामिल करने का है। स्थानीय और शुद्ध सामग्री से बनी रेसिपीज की खासियत यह है कि इनमें स्वाद के साथ घर की रसोई वाली सादगी भी बरकरार रहती है। इन्हें सितंबर में अलग-अलग तरीके से तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इनके लिए बहुत ज्यादा महंगी या मुश्किल सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चना मसाला चाट और पोहा

उबले हुए काले या सफेद चने में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और नींबू मिलाएं। इसमें भुना जीरा और चाट मसाला डालें। कुछ ही मिनट में एक आसान देसी स्नैक तैयार हो जाएगा। पोहा धोकर कुछ मिनट के लिए रखें। कड़ाही में मूंगफली, राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तडक़ा लगाएं। इसमें पोहा, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से नींबू और धनिया डालें।

अरबी की कुरकुरी सब्जी

अरबी को सबसे पहले अच्छे से धुलें फिर उसे उबालकर छीलें और टुकड़ों में काटें। इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक और थोड़ा बेसन मिलाएं। तवे पर कम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें।

मूंगदाल की खिचड़ी और चीला

धुली मूंग दाल और चावल को धोकर कुकर में हल्दी, नमक और थोड़ा घी डालें। पानी डालकर नरम होने तक पकाएं। ऊपर से घी और जीरे का तडक़ा डालें। साथ में दही, अचार या हरी चटनी परोसने से साधारण खिचड़ी भी स्वादिष्ट डिनर बन सकती है। मूंग दाल को भिगोकर पीस लें और इसमें अदरक, हरी मिर्च, नमक और धनिया मिलाएं। गर्म तवे पर थोड़ा घोल फैलाकर दोनों तरफ से सेंकें। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

गुड़ और तिल की मीठी रोटी

आटे में थोड़ा तिल और गुड़ मिलाकर नरम आटा तैयार करें। छोटी रोटी बेलकर तवे पर सेंकें। ऊपर से थोड़ा घी डालें। सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ इसे परोसा जा सकता है।

बाजरे की रोटी और सब्जी

बाजरे के आटे में हल्का नमक डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथें। हाथों से रोटी तैयार करके तवे पर सेंकें। इसे मौसमी सब्ज़ी, दही या घर की चटनी के साथ परोसें। देसी खाने का यह कॉम्बिनेशन खास तौर पर पारंपरिक स्वाद पसंद करने वालों को पसंद आ सकता है। ताजे कद्दू को छोटे टुकड़ों में काटकर सरसों के तेल में जीरा, हींग और हरी मिर्च का तडक़ा दें। इसमें कद्दू, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में थोड़ा अमचूर या सूखा मसाला डालने से स्वाद और बढ़ जाता है। इसे गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं।

मक्के की मसाला रोटी

मक्के के आटे में नमक और थोड़ा गर्म पानी डालकर नरम आटा तैयार करें। इसे हाथ से थपथपाकर रोटी का आकार दें और तवे पर सेंकें। ऊपर से थोड़ा घी लगाकर दही या सब्ज़ी के साथ परोसें।

Related Articles

Back to top button