जर्जर इमारत ढहने से मचा हड़कंप, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जर्जर मकान ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थाना बजरिया क्षेत्र के बेकनगंज की है,

4pm न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जर्जर मकान ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थाना बजरिया क्षेत्र के बेकनगंज की है, जहां मकान गिरने के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना से अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे चार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य जारी है।

गौरतलब है कि मकान के नीचे चाय का होटल और मोबाइल की दुकान होने के कारण वहां हमेशा भीड़भाड़ रहती थी, जिससे हादसे के वक्त ज्यादा लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर

Related Articles

Back to top button