मंत्री दीपिका पांडे की बेटी का सड़क हादसे में निधन, झारखंड CM ने जताया शोक

झारखंड से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आई है. मंत्री दीपिका पांडे की बेटी का सड़क हादसे में निधन हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: झारखंड से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आई है. मंत्री दीपिका पांडे की बेटी का सड़क हादसे में निधन हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताया है.

झारखंड से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आई है. मंत्री दीपिका पांडे की बेटी का सड़क हादसे में निधन हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताया है.जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुआ. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल थीं. तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला. हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे.

ट्रक से टकराई कार, चार युवाओं की मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा ने बताया कि संबंधित ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होकर सड़क पर खड़ा था. गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इरफान अंसारी ने जताया दुख
इरफान अंसारी ने लिखा, बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबरअभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी की बेटी का निधन हो गया. इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

CM हेमंत सोरेन ने घटना पर जताया दुख
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस घटना गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है.

अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण ट्रक का समय पर दिखाई नहीं देना हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. वहीं, प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे आवश्यक सुरक्षा संकेतक और चेतावनी व्यवस्था मौजूद थी या नहीं.

कौन हैं हेमंत सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह?
दीपिका पांडे सिंह झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज मंत्री हैं. वह झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं. साल 2024 में उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार में पहली बार मंत्री पद की शपथ ली थी. वर्तमान में वह दिसंबर 2024 से राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं.

Related Articles

Back to top button