मुकुल वासनिक का BJP पर हमला | गुजरात के हालात पर जताई चिंता

गांधीनगर में कांग्रेस की जन आक्रोश सभा के दौरान मुकुल वासनिक ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला... उन्होंने गुजरात के हालात पर चिंता...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में कांग्रेस ने एक बार फिर जोरदार विरोध दर्ज किया है.. आपको बता दें कि गांधीनगर में आयोजित जन आक्रोश सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, आदिवासियों.. और आम लोगों की बड़ी भीड़ जुटकर भाजपा सरकार पर हमला बोला.. वहीं इस सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव.. और गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा कि गुजरात के हालात बहुत खराब हैं.. पूरे राज्य में लोग इन समस्याओं से परेशान हैं.. और उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की बदहाली, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार.. और कानून-व्यवस्था की गिरावट का आरोप लगाया..

जानकारी के अनुसार सभा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही आयोजित की गई.. जिसमें कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के कई फैसलों का विरोध किया.. यह सभा कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का हिस्सा थी.. जो राज्यभर में चल रही है.. मुकुल वासनिक ने सभा में कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के वादों के बावजूद आज भी गुजरात के करोड़ों लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.. आपको बता दें कि कांग्रेस गुजरात में दोबारा पूरी शक्ति के साथ सत्ता में वापसी करने का मन बना चुकी है..

जिसको लेकर कांग्रेस पूरे गुजरात में जन आक्रोश यात्रा कर रही है.. और घर-घर जाकर लोगों से मिल रही है.. और बीजेपी की नाकामियां गिना रही है.. जिससे बीजेपी की नींव हिलती हुई दिखाई दे रही है.. बता दें कि राहुल गांधी ने भरे सदन में मोदी को गुजरात में हराने का वादा किया था.. और चुनौती दी थी की आपको गुजरात में हरा कर दिखाएंगे.. जिसको देखते हुए अब कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है.. जिसको लेकर कांग्रेस लगातार जनता से मिल रही है.. और सभाएं कर रही है… और पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है..

आपको बता दें कि गांधीनगर में सत्याग्रह छावनी (विधानसभा परिसर) के पास सोमवार को यह सभा आयोजित की गई.. सभा में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा, विधायक दल के नेता तुषार चौधरी, पूर्व मंत्री शक्तिसिंह गोहिल, जिग्नेश मेवानी, जेनिबेन ठाकोर और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.. सभा में किसान, आदिवासी प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी (जिन्हें 4 महीने से वेतन नहीं मिला), विध्वंस प्रभावित परिवार.. और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए..

बता दें कि मुकुल वासनिक ने सभा को मुख्य संबोधन दिया.. और उन्होंने कहा कि गुजरात में किसानों की हालत बहुत खराब है.. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा.. महिलाएं असुरक्षित हैं और गरीब तबका परेशान है.. बता दें कि सभा BJP हटाओ, गुजरात बचाओ’ और ‘जन आक्रोश है, बदलाव आएगा जैसे नारों से गूंज उठी..

सभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को हटाकर ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन’ लाने के प्रस्ताव का विरोध किया.. मुकुल वासनिक ने कहा कि यह मिशन मनरेगा से बेहतर नहीं है.. और किसानों तथा ग्रामीणों के लिए रोजगार की गारंटी खत्म कर देगा.. सभा में गुजरात के कई मुद्दो जैसे शराब-ड्रग्स तस्करी, बेरोजगारी, महंगाई, किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचार पर जोर दिया गया..

आपको बता दें कि मुकुल वासनिक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गुजरात प्रभारी हैं.. उन्होंने सभा में मीडिया से भी बातचीत की.. और उन्होंने कहा कि गुजरात के हालात बहुत खराब हैं.. पूरे राज्य में लोग इन समस्याओं से परेशान हैं.. और उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया..

वासनिक ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के वादों के बावजूद आज भी गुजरात के करोड़ों लोग मूलभूत सुविधाओं (शिक्षा, रोजगार, कानून-व्यवस्था) से वंचित हैं.. और उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील का भी जिक्र किया.. और कहा कि यह डील भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचाएगी.. वासनिक ने कहा कि किसान, मजदूर, महिलाएं और गरीब तबका सभी परेशान हैं.. और उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का जिक्र किया.. जो राज्यभर में चल रही है.. और लोगों की आवाज बुलंद कर रही है.. वासनिक ने कहा कि यह यात्रा लोगों के दिलों तक पहुंची है.. हम गुजरात में बदलाव लाएंगे.. और उन्होंने भाजपा को गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करने वाला बताया.. और कहा कि असल में गुजरात में विकास रुका हुआ है..

कांग्रेस ने गुजरात में जन आक्रोश यात्रा शुरू की है.. जो राज्य के विभिन्न जिलों में जा रही है.. यह यात्रा किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों की समस्याओं को उजागर करने के लिए है.. यात्रा की शुरुआत वाव-थराद से हुई और बनासकांठा, अरवल्ली, गांधीनगर, साबरकांठा, पाटन और मेहसाणा जैसे जिलों से गुजरी.. यात्रा में मुकुल वासनिक, अमित चावड़ा, तुषार चौधरी और अन्य नेता शामिल हुए.. यात्रा के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं.. जिसमें  बेरोजगारी, महंगाई, शराब-ड्रग्स तस्करी, किसान आत्महत्या और भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दे शामिल हैं.. वहीं इन सभी समस्याओं को कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में उठाने का वादा किया..

 

Related Articles

Back to top button