सपा प्रमुख के भाई प्रतीक यादव की रहस्मयी मौत!

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र के निधन से सभी सन्न

लखनऊ से सैफई तक पसरा सन्नाटा
प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान पाए गए
सपा विधायक ने की जांच की मांग

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ । यूपी के पूर्व सीएम व सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार को रहस्मय तरीके से निधन हो गया। उधर उनके निधन से सियासी गलियारे से लेकर समाज के हर तबके सन्नाटा पसर गया जो थी सुना वह सन्न रह गया। सपा के कुछ नेताओं उनकी मौत पर सवाल उठाया है और जांच की मांग की है।
उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने भाई के निधन की सूचना के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे। प्रतीक यादव (38) वर्ष के थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह अखिलेश यादव के आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था।

 

जुझारू किस्म का इंसान था प्रतीक : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सुबह ही केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतीक अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करना चाहता था। वो अब हमारे बीच नहीं है। ये दुखद है। वहां उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि प्रतीक से मेरी दो महीने पहले मुलाकात हुई थी। प्रतीक जुझारू किस्म का इंसान था। वह अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग था। जीवन में वह आगे बढऩा चाहता था। उसके इस तरह से चले जाने का दुख है। वह अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। मौत की वजहों पर उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए। परिवार इस मामले में जो फैसला लेगा उसका सम्मान होना चाहिए। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि कभी-कभी कारोबार और आर्थिक नुकसान लोगों को भीतर से तोड़ देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्टालिन ने अखिलेश यादव को दी सांत्वना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है और सांत्वना व्यक्त की है। स्टालिन ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव और उनके परिवार के साथ इस मुश्किल समय में हमेशा खड़े हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को प्रिय भाई बताया। स्टालिन ने कहा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन से मैं बहुत दुखी हूं।

मामले की निष्पक्ष जांच हों : रविदास मल्होत्रा

लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि मैंने डॉक्टरों से बात की और पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों किया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि जब मौत संदिग्ध होती है तो ऐसा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मामले में बताया जा रहा है कि प्रतीक का शव नीला पड़ गया था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। किसी स्वतंत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर मामले की जांच की जानी चाहिए। ये दुखद है। मल्होत्रा ने कहा कि प्रतीक जिम करते थे काफी फिट थे और इस तरह से उनकी मौत हैरान करने वाली है। तरह-तरह की बातें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं लेकिन कोई भी खुलकर बोलने से बच रहा है। प्रतीक के साथ ही जिम करने वाले एक युवक अंकित ने पहले कहा कि प्रतीक यादव की बॉडी नीली पड़ गई थी फिर वो अपने बयान से मुकर गया और कहा कि मैंने कुछ भी नहीं कहा है।

सियासी जगत ने व्यक्त की शोक संवेदना

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर, सीएम योगी, राज्य के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, यह बहुत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना करतेा हैं कि वे उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें…। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, प्रतीक यादव जी की मृत्यु बहुत दुखद है। बहुत गंभीर है। हमारी पार्टी की नेता के परिवार से किसी व्यक्ति का असामयिक जाना कष्ट का विषय है। मैं प्रतीक जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हमारी पूरी संवेदना है और भगवान से प्रार्थना है कि उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घटना बहुत दुखदायी है।

प्रतीक यादव की मौत के बाद सैफई में पसरा सन्नाटा

मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत के बाद इटावा के सैफई में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह सैफई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर कोई भी सदस्य नहीं था। आवास के पास स्थित पशुशाला में अखिलेश यादव के चाचा अभयराम यादव गमगीन बैठे थे। सैफई से जुड़े लोग घटना सुनने के बाद सपा परिवार के सदस्यों को फोन करके जानकारी जुटाना चाह रहे थे। हर किसी में मन घटना की वजह जानने की इच्छा थी। जानकारी होने पर सैफई के प्रधान व मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी रामफल वाल्मीकि भी आवास पर पहुंचे। हालांकि उन्हें यहां कोई नहीं मिला।

एन रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

भाजपा नेता ए. नमस्सिवयम ने भी पुडुचेरी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पुडुचेरी। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेता एन रंगासामी ने बुधवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस समारोह के दौरान भाजपा नेता ए. नमस्सिवयम ने भी पुडुचेरी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद मुख्यमंत्री रंगासामी ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और नवगठित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए सभी आवश्यक योजनाओं को और भी प्रभावी ढंग से लागू करना हमारी सरकार का कर्तव्य है। हम निश्चित रूप से इस जिम्मेदारी को उत्कृष्टता के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा, हम अपने पुडुचेरी को शायद सिंगापुर की तरह विकसित करने जा रहे हैं।
शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा नेता ए नमस्सिवयम ने एएनआई को बताया कि हम जनता की सेवा में हैं। सभी योजनाएं जारी रहेंगी और हम नई योजनाएं भी शुरू कर रहे हैं। हम पुडुचेरी का बेहतरीन विकास करेंगे। आने वाले दिनों में अगर और मंत्री शपथ लेंगे तो इस बारे में हम अपने नेताओं से चर्चा करेंगे।

युवती ने बनाया वीडियो फिर फांसी लगाकर दी जान

मरने से पहले कई लोगों को ठहराया जिम्मेदार

 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने से हडक़ंप मच गया। युवती ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर कई लोगों पर मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से गोरखपुर निवासी रतना प्रिया सिंह (लगभग 31 वर्ष) लखनऊ के शालीमार वन वर्ल्ड अपार्टमेंट के सी ब्लॉक स्थित आठवें तल पर रहती थी और विरासत कंपनी में काम करती थी आरोप है कि शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी जोशी, मंगल यादव, वैशाली, प्रशांत शर्मा समेत अन्य लोग काफी समय से युवती को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता सुधीर कुमार सिंह निवासी मैत्रीपुरम कॉलोनी, गोरखपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री ने प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की है। पिता के अनुसार, बेटी पहले भी उत्पीडऩ की बात बता चुकी थी लेकिन परिवार ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले रतना ने अपनी एक परिचित महिला मित्र को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। सूचना मिलने पर पुलिस करीब तीन बजे फ्लैट पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोडक़र अंदर प्रवेश किया, जहां युवती पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली। युवती ने मौत से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने शरद सिंह, पल्लवी जोशी, वैशाली, मंगल यादव, प्रशांत शर्मा और शरद के परिवार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
वीडियो में युवती ने खुद को प्रताड़ित किए जाने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।शालीमार वन वर्ल्ड में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी थी। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही ।

विजय थलापति ने तमिलनाडु विस में साबित किया विश्वासमत

प्रमुख विपक्षी दलों ने सदन से कि या वॉकआउट समर्थन में पड़े 144 वोट

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा के फ्लोर टेस्ट वाली अग्निपरीक्षा विजय थलापति ने पास कर ली है, विजय सरकार को फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि प्रमुख विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा, लेकिन उसके पास अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं था। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कुछ निर्दलीय एवं छोटे दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई थी। फ्लोर टेस्ट के दौरान गठबंधन को कुल 144 विधायकों का समर्थन मिला है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया. चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों ने सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी, जबकि विपक्ष ने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हालांकि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रमुख विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विजय ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है। उन्हें एक सीट खाली करनी होगी, जिससे टीवीके की सीटों की संख्या घटकर 1०7 रह गई है, वीके के सहयोगी दलों में कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं. इन सबको जोडक़र विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 12० पहुंच गई है,हालांकि विजय की पार्टी को फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों ने अपना समर्थन दिया है।

सोनिया गांधी अस्पताल से लौटीं

जयराम रमेश ने दी जानकारी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच करवाई और अब वे घर लौट चुकी हैं। गांधी को दिन में पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को रमेश ने कथित पेपर लीक के कारण नीट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बुनियादी पुनर्गठन की मांग की और जोर देकर कहा कि भारत की प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एजेंसी को मोदी सरकार के भ्रष्ट गुर्गों से दूर रखा जाना चाहिए। एक पोस्ट में, रमेश ने एनटीए की क्षमताओं में खामियों को पहले स्वीकार किए जाने के बावजूद सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाया।
उन्होंने लिखा कि 16 जून 24 को शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया था कि एनटीए को काफी सुधार की आवश्यकता है। दो साल बाद, यह सोचना पड़ता है कि इस स्वीकारोक्ति पर क्या कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Back to top button