आंदोलन से घबराई एनडीए सरकार, पाबंदियों से विपक्ष पर प्रहार

सडक़, रेल सभी जगह पुलिस ही पुलिस
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का मामला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। केंद्र की एनडीए सरकार इस आंदोलन से घबरा गई है। इसीलिए दिल्ली में शनिवार को होने वाले इस प्रोटेस्ट से पहले कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। दिल्ली में अब तक 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
वहीं दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है। इस बात को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सीनियर वकील और सांसद कपिल सिब्बल ने भारत के सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों को रद करने का मुद्दा उठाया और कोर्ट से दखल देने की अपील की। सिब्बल ने कोर्ट में कहा, सभी ट्रेनें रद कर दी गई हैं, मेट्रो स्टेशन बंद हैं।

आप कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश का क्या हो रहा है?
यह एक शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन है। पाबंदियों का विरोध करते हुए सीनियर वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा, आप सिर्फ इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप अक्षम हैं।
जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने विरोध करने और इक_ा होने के अधिकार को सही ठहराया और कहा कि विरोध प्रदर्शन कानून के दायरे में होना चाहिए। कोर्ट ने कहा, इसे कानून के नजरिए से देखें। इसमें कोई शक नहीं कि संगठन बनाने का अधिकार है, लेकिन इसका इस्तेमाल कानून के मुताबिक ही किया जाना चाहिए। जस्टिस बागची ने कहा, कोर्ट को सबसे पहले विरोध प्रदर्शन से जुड़ी जमीनी हकीकत समझनी होगी।

अगर विरोध प्रदर्शन इजाजत के साथ किया जाता है, तो यह एक कानूनी विरोध प्रदर्शन है। भले ही यह पूरी तरह से कानून का पालन न करे, हम कभी यह नहीं कहते कि लोगों को विरोध करने का अधिकार नहीं है। हालांकि, वे ऐसा अपने जोखिम पर करते हैं। कोर्ट ने दिल्ली में लगी पाबंदियों का जिक्र करते हुए, संतुलन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। जस्टिस बागची ने कहा, अगर हम इस पर रोक लगाते हैं, तो हम संगठन पर भी रोक लगाएंगे, तो क्या यह सही होगा? नहीं, क्योंकि विरोध करने का अधिकार है! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, संतुलन बनाने के लिए हमें दो चीजों की जरूरत है। हमारे सामने वे नागरिक जो अपने बुनियादी अधिकार चाहते हैं और वह समूह जो विरोध करना चाहता है। हमारे सामने दूसरा पक्ष मौजूद नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से पूछा, अगर हमारे सामने दोनों पक्ष नहीं हैं, तो हम संतुलन कैसे बनाएं? हमें कुछ जानकारी दें। वकीलों ने कहा कि वे और जानकारी के साथ कोर्ट में वापस आएंगे।

इंडिया गठबंधन के सांसद आज रातराष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच इंडिया गठबंधन के सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने राहुल गांधी सहित कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे के प्रदर्शन की अनुमति खारिज कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने से पहले शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में इक_ा होंगे। गुरुवार को, इंडिया ब्लॉक के सदस्यों ने राजघाट का दौरा किया। यह दौरा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच हुआ, जो नई दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी जारी रहे। विपक्षी नेता वोटर लिस्ट में बदलाव में कथित गड़बडिय़ों को लेकर कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी, दोनों ने ही इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
सीजेपी प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर सीजेपी के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ. सीजेपी के कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से दिल्ली जा रहे थे। इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन पहुंचते ही पुलिस बल ने घेराबंदी कर करीब 15–16 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से नीचे उतार लिया, जिनमें 11 युवक और 5 युवतियां शामिल थीं. पुलिस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केंद्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जबरन हिरासत में लेने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों और ष्टछ्वक्क प्रदर्शन से पहले 9 अक्टूबर 2026 को शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया है। रद्द की गई ट्रेन में गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं. यात्रियों को ट्रेन से संबंधित ताजा जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना और पूछताछ सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
अरविंद केजरीवाल बोले- मैं भी जाऊंगा और…परिवार को भी ले जाऊंगा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान आया है. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि वह भी सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे और उनका परिवार भी शामिल होगा। केजरीवाल ने कहा, मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि जिस तरह से केंद्र सरकार हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, भारी संख्या में लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, जो बीजेपी को वोट नहीं देता उसके वोट काट देते हैं, फर्जी वोट एड कर देते हैं. ज्ञानेश कुमार का यह खेल खुलेआम चल रहा था. इसलिए पूरा देश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, मैं सब लोगों से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जंतर मंतर जाएं. यह किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है. यह देश की बात है. कल से जंतर मंतर पर यह प्रोटेस्ट चल रहा है. मैं भी जाऊंगा, मेरा पूरा परिवार भी जाएगा. आप सब लोग जाइए।

सीजेपी कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर सीजेपी के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ. सीजेपी के कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से दिल्ली जा रहे थे। इटारसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन पहुंचते ही पुलिस बल ने घेराबंदी कर करीब 1516 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से नीचे उतार लिया, जिनमें 11 युवक और 5 युवतियां शामिल थीं।

केजरीवाल बोले- मैं भी जाऊंगा

सीजेपी के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान आया है. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि वह भी सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे और उनका परिवार भी शामिल होगा। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि जिस तरह से केंद्र सरकार हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, भारी संख्या में लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, जो बीजेपी को वोट नहीं देता उसके वोट काट देते हैं, फर्जी वोट एड कर देते हैं,ज्ञानेश कुमार का यह खेल खुलेआम किया।

नंदीग्राम-रेजीनगर और नगांव में भाजपा को बढ़त

तमिलनाडु में टीवीक आगे, पुडुचेरी में कांग्रेस पिछड़ी
देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों तथा असम में हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था। तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर मतगणना हो रही है।
पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतगणना चल रही है। असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपीउम्मीदवार देवाशीष शर्मा को अब तक 165007 वोट मिले हैं, जबकि एआईडीयूफ के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 115456 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस की सिबामनी बोरा 42735 वोटों के साथ काफी पीछे तीसरे स्थान पर हैं। तमिलनाडु के मदुरंतकम में मरगथम कुमारवेल को सात राउंड्स के बाद 27460 वोट मिले हैं, डीएमके के परांथमेन 18668 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं,एआईडीएमके की एस.कनिथासंपथ 16201 वोट के साथ तीसरे नंबर पर है। धारापुरम में टीवीकेकी सत्यभामा 31327 वोटों के साथ आगे चल रही हैं, डीएमके की एस. सुकन्या को 25841 वोट प्राप्त हुए हैं।
वहीं, एआईडीएमके की भानुमति 24363 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर इलाके में भजपा के उम्मीदवार शंकर सरकार 28366 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं एजीयूपी के गुलाम नबी आजाद को 8109 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 1705 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हसीरानी रथ को अबतक 43655 वोट मिले हैं और वह 31943 वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान 11712 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में एनडीण् के उम्मीदवार अशोक आनंद ने 8482 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में अशोक आनंद को कुल 13358 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ई. विनायगम को केवल 4876 वोट प्राप्त हुए। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा 151709 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, फिलहाल दूसरे नंबर पर एआईडीयूएफ के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल हैं, जिन्हें अभीतक 96673 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शिबमोनी बोरा 26000 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया सख्ती की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देखना होगा छात्रों का भविष्य

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें अदालत से मांग की गई थी कि दिल्ली पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पूरी छूट दी जाए। याचिका में पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में स्वतंत्रता देने की मांग की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों में कई युवा छात्र हैं।
शीर्ष अदालत को उनके भविष्य के साथ-साथ उनके परिवारों के बारे में भी सोचना होगा। पीठ ने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले पर विचार करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि युवा प्रदर्शनकारियों की जिंदगी और उनके भविष्य पर कानूनी कार्रवाई का क्या असर पड़ सकता है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, ये युवा छात्र और प्रदर्शनकारी हैं, जो हमारे सामने हैं। हमें उनके माता-पिता और इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका जीवन अभी लंबा है। उन्हें अदालतों की सुनवाई आदि में उलझना नहीं चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि आदतन अपराधी बताए जा रहे लोगों और गंभीर अपराधों के आरोपियों को उसके पहले के आदेशों के तहत मिली सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा।

विजयन और उनकी बेटी को हाईकोर्ट से झटका

सीएमआरएल और एक्सलॉजिक लेन-देन मामले में एफआईआर के आदेश
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोचीन। केरल हाई कोर्ट ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और वीना की कंपनी, एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए लेन-देन के मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी. वीना और उनके पति (एमएलएऔर पूर्व मंत्री) पी.ए. मोहम्मद रियास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत जांच करने का आदेश दिया है।
जस्टिस ए. बदरुद्दीन ने वकील के.एम. शाहजहाँ की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिकाकर्ता ने प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) से मिली जानकारी के आधार पर केस दर्ज करने के बजाय राज्य पुलिस द्वारा शुरुआती जांच करने के फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट का यह आदेश इस मामले में एक अहम मोड़ है। यह मामला ष्टरूक्ररु द्वारा वीना की कंपनी को किए गए पेमेंट से जुड़े आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, और आदेशित जांच से यह पता चलने की उम्मीद है कि क्या इन लेन-देन से लागू कानूनों के तहत कोई अपराध बनता है।

गुजरात के कच्छ में भयानक हादसा, कार बोलेरो की टक्कर में सात मजदूरों की मौत

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गांधीनगर। गुजरात के कच्छ से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है. यहां कार और बोलरो की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा खवाड़ा आरई पार्क में हुआ। जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई। कच्छ के खवाड़ा के पास आरी पार्क जाते समय भोर में एक गंभीर दुर्घटना हुई।
बताया गया कि एक काली कार ने मजदूरों को ले जा रही बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक बोलेरो में 15 से अधिक मजदूर सवार थे. जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए खवाड़ा से भुज ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, पता चला है कि आरई पार्क इलाके में इस तरह का यह पहला बड़ा हादसा है, पुलिस ने हादसे की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button