दुबई एयरपोर्ट पर नई सुविधा, सिर्फ 12 सेकंड में पूरा होगा इमिग्रेशन
दुबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई तकनीक आधारित व्यवस्था शुरू की गई है... इस सुविधा के जरिए इमिग्रेशन प्रक्रिया महज...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः दुबई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी.. और राहत भरी खबर सामने आई है.. दुबई के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ आइडेंटिटी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स ने आधिकारिक तौर पर एक नई मोबाइल इमिग्रेशन सर्विस की शुरुआत कर दी है.. इस आधुनिक तकनीक को Click and Travel नाम दिया गया है.. इस नई व्यवस्था की मदद से यात्री महज 12 से 15 सेकंड के भीतर अपनी बॉर्डर क्लियरेंस प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.. यानी अब एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर के सामने लंबी कतारों में खड़े होकर.. अपनी बारी का इंतजार करने की जरूरत कम हो जाएगी.. इस तकनीक का उद्देश्य यात्रियों का समय बचाने के साथ-साथ दुबई एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना.. और इमिग्रेशन प्रक्रिया को और तेज, आसान और सुविधाजनक बनाना है..
GDRFA Dubai के मुताबिक Click and Travel सेवा की आधिकारिक शुरुआत 7 सितंबर 2026 को की गई है.. इस नई तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि.. यात्रियों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए किसी निश्चित काउंटर तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी.. इसके बजाय इमिग्रेशन अधिकारी मोबाइल उपकरणों के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर ही यात्रियों के पास पहुंचेंगे.. और मौके पर उनकी पहचान की जांच पूरी करेंगे.. इस पूरी प्रक्रिया में आधुनिक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फेशियल रिकग्निशन.. और इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट स्कैनिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा.. यानी यात्री जहां मौजूद होगा, वहीं उसकी पहचान और यात्रा संबंधी जरूरी जांच पूरी की जा सकेगी.. इससे इमिग्रेशन की पूरी प्रक्रिया ज्यादा तेज.. और यात्रियों के लिए कम परेशानी वाली बनने की उम्मीद है..
वहीं इस मोबाइल इमिग्रेशन सिस्टम के जरिए आने और जाने, दोनों तरह की बॉर्डर-क्लीयरेंस प्रक्रियाओं को मौके पर ही पूरा किया जा सकता है.. इसका मतलब यह है कि यात्रियों को बार-बार अलग-अलग काउंटरों पर जाने या लंबी लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.. GDRFA Dubai के अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था खास.. तौर पर एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही को अधिक सहज बनाने के लिए तैयार की गई है.. दुबई दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रांजिट हब में शामिल है.. और यहां हर साल बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं.. ऐसे में पीक ट्रैवल सीजन के दौरान इमिग्रेशन काउंटरों पर दबाव बढ़ जाता है.. Click and Travel जैसी मोबाइल व्यवस्था इसी दबाव को कम करने.. और यात्रियों को तेजी से बॉर्डर क्लीयरेंस उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है..
GDRFA Dubai के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल Mohammed Ahmed Al Marri.. और एयरपोर्ट अफेयर्स के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल Talal Ahmed Al Shanqiti ने इस नई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.. अधिकारियों के मुताबिक, Click and Travel दुनिया में अपनी तरह की पहली मोबाइल बॉर्डर कंट्रोल प्रणाली है.. हालांकि यह सेवा सितंबर 2026 में आधिकारिक तौर पर शुरू हुई है.. लेकिन इसकी तकनीकी क्षमता को परखने के लिए इसका ट्रायल इससे काफी पहले शुरू कर दिया गया था.. सबसे पहला परीक्षण अक्टूबर 2025 में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर किया गया था.. शुरुआती परीक्षण के दौरान सिस्टम की कार्यक्षमता, सुरक्षा.. और यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया को बारीकी से जांचा गया..
पहले चरण के ट्रायल के बाद इस तकनीक का दायरा और बढ़ाया गया.. मई 2026 में Click and Travel को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों पर ट्रायल के तौर पर लागू किया गया.. इसके बाद मई से अगस्त 2026 के बीच इस मोबाइल सिस्टम की वास्तविक परिस्थितियों में बड़े स्तर पर जांच की गई.. इस ट्रायल पीरियड के दौरान सिस्टम ने 31,373 यात्रियों के ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक पूरे किए.. इस आंकड़े को अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.. क्योंकि इससे यह पता चला कि मोबाइल इमिग्रेशन सिस्टम बड़ी संख्या में यात्रियों की पहचान.. और बॉर्डर-क्लीयरेंस प्रक्रिया को संभालने में सक्षम है.. सफल परीक्षण के बाद अब इसे आधिकारिक सेवा के रूप में शुरू किया गया है..
अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि Click and Travel का इस्तेमाल कौन-कौन से यात्री कर सकते हैं.. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, देश से बाहर जाने वाले यानी डिपार्चर यात्रियों के लिए यह सेवा व्यापक रूप से उपलब्ध है.. इसमें यूएई के नागरिकों के साथ-साथ वहां रहने वाले रेजिडेंट्स.. और दूसरे देशों से आने वाले विजिटर्स भी शामिल हैं.. यानी दुबई से अपने देश या किसी अन्य देश की यात्रा करने वाले अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को इस नई मोबाइल इमिग्रेशन सुविधा का लाभ मिल सकता है.. हालांकि, अराइवल यानी दुबई में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल इसके नियम अलग हैं.. शुरुआती चरण में आने वाले यात्रियों में यह सुविधा केवल यूएई के नागरिकों और रेजिडेंट्स के लिए उपलब्ध कराई गई है..
विदेश से दुबई पहुंचने वाले विजिटर्स के लिए अराइवल प्रक्रिया में इस सुविधा का दायरा फिलहाल सीमित रखा गया है.. हालांकि अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में Click and Travel को धीरे-धीरे अन्य यात्रियों के लिए भी विस्तारित किया जा सकता है.. इसका मतलब है कि भविष्य में भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों से दुबई पहुंचने वाले यात्रियों को भी इस मोबाइल इमिग्रेशन सिस्टम का लाभ मिल सकता है.. यह विस्तार किस गति से और किन श्रेणियों के यात्रियों के लिए किया जाएगा.. यह संबंधित अधिकारियों के अगले फैसलों पर निर्भर करेगा.. फिलहाल डिपार्चर के लिए इसका व्यापक इस्तेमाल और अराइवल में सीमित इस्तेमाल, इस नई व्यवस्था की शुरुआती संरचना है.. यात्रियों के लिए यात्रा से पहले लागू नियमों की जांच करना जरूरी रहेगा..



