नीतीश कुमार ने चौथी बार संभाली JDU की कमान, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए वे एकमात्र उम्मीदवार थे, जिसके चलते उनका चयन निर्विरोध माना जा रहा है।
पार्टी की ओर से उनके अध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान आज दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। इस फैसले से जेडीयू में नेतृत्व की निरंतरता बनी रहेगी और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर स्पष्टता आने की उम्मीद है।



