विदेश मंत्रालय के साथ इंटर्नशिप का मौका, 10 हजार महीना स्टाइपेंड मिलेगा, 27 सितंबर तक करें आवेदन

विदेश मंत्रालय के साथ काम करना चाहते हैं तो शानदा मौका है. विदेश मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: विदेश मंत्रालय के साथ काम करना चाहते हैं तो शानदा मौका है. विदेश मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है.

मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) यानी विदेश मंत्रालय के साथ इंटर्नशिप करने का माैका है. विदेश मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 निर्धारित है. इंटर्नशिप के लिए ग्रेजुएशन पास युवा आवेदन कर सकते हैं. इंटर्नशिप के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. स्टाइपेंड में 10 हजार रुपये महीना दिए जाने हैं.

विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन

विदेश मंत्रालय के इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर है. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट internship.mea.gov.in पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है.

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए मौजूदा सयम में ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष या ग्रेजुएशन पूरी कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. वहीं अन्य निर्धारित शर्तों की बात करें तो इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स भारत के नारगिक होने चाहिए. वहीं कैंडिडेटस की अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर के आधार पर होगी.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा?

विदेश मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए नोटिस जारी किया है, जिसमें सिलेक्शन प्रोसेस की जानकारी भी साझा की गई है. नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शार्टलिस्टेट कैंडिडेट्स की लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी. उसके बाद सिलेक्शन प्रोसस दो फेज में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा.

पहले फेज में कैाउिडेट्स की स्क्रीनिंग होगी. ताे वहीं दूसरे फेज में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यक्तिगत इंटरव्यू होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट बनाई जाएगी. पॉलिसी में यह भी प्रावधान है कि कम से कम 30% इंटर्नशिप महिला कैंडिडेट्स से भरी जा सकती हैं.

स्टाइपेंड और हवाई किराया मिलेगा

विदेश मंत्रालय के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड मिलेगा, जिसके तहत इंटर्न को प्रति महीने 10 हजार रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे. इंटर्नशिप अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक होनी है. ऐसे में स्टाइपेंड के तौर पर इंटर्न को 60 हजार मिलेंगे.

वहीं विदेश मंत्रालय इंटर्न का हवाई यात्रा के एक राउंड-ट्रिप (आने-जाने) का खर्च भी उठाएगा. हवाई किराया दिल्ली और कैंडिडट्स के गृह राज्य की राजधानी या उनके कॉलेज/यूनिवर्सिटी के बीच लागू इकॉनमी-क्लास हवाई किराए की अधिकतम सीमा के अधीन होगा. हालांकि, चुने गए कैंडिडेट्स को इंटर्नशिप के पूरे समय के दौरान दिल्ली में अपने रहने और खाने-पीने का इंतजाम खुद करना होगा और उसका खर्च भी खुद उठाना होगा.

इन राज्यों के कैंडिडेट्स के लिए मौका

विदेश मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि प्रत्येक टर्म में अलग-अलग राज्यों के कैंडिडेट्स को इंटर्नशिप के लिए मौका दिया जाता है. मसलन प्रत्येक टर्म में 14 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के कैंडिडेट्स पर विचार किया जाता है.

ऐसे में इस टर्म के लिए मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के कैंडिडट्स को मौका दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button