पाकिस्तान ने ड्रोन पर की फायरिंग, भारत-पाक सीमा पर बढ़ा तनाव

जम्मू के कनाचक सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्टों से भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) पर फायरिंग की गई है। यह घटना सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

4pm न्यूज नेटवर्क: जम्मू के कनाचक सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्टों से भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) पर फायरिंग की गई है। यह घटना सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

सैन्य सूत्रों के अनुसार, संघर्षविराम उल्लंघनों के इतिहास और मौजूदा संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान की यह हरकत बेहद गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे भरी मानी जा रही है। इस घटना से सीमा पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत की तरफ से इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भारतीय Remotely Piloted Aircraft (RPA) पर फायरिंग का मामला सामने आया है. हालांकि, किसी नुकसान की खबर नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात कनाचक सेक्टर में पाकिस्तान की पोस्टों से कुल 5 राउंड फायर किए गए. इनमें से 4 राउंड पाकिस्तानी पोस्ट खेरी और 1 राउंड असलम पोस्ट से दागे गए.

जानकारी के मुताबिक भारतीय RPA अपने ही क्षेत्र में नियमित निगरानी (सॉर्टी) कर रहा था, तभी पाकिस्तान की तरफ से यह फायरिंग की गई. हालांकि, इस घटना में भारतीय ड्रोन को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह सुरक्षित तरीके से वापस लौट आया. यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब सीमा पर पहले भी कई बार पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं होती रही हैं, जिनका भारतीय सेना ने जवाब दिया है.

पाकिस्तान की हरकत से बढ़ सकता है तनाव
पाकिस्तान सीमा बलों की इस हरकत से तनाव बढ़ सकता है. पिछले साल दोनों देशों हिंसक संघर्ष देखने मिला था.
पहलगाम हमला के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ा हुआ है और एक छोटी सी उकसावे की चिंगारी भी जंग में बदल सकती है, ऐसे में पाकिस्तान की ये हरकत बेहद गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे भरी मानी जा रही है.

पाकिस्तान के लगातार दिख रहे ड्रोन और ब्लून
भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान की गतिविधियां जारी हैं और वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. हाल के दिनें में LOC के पास पाकिस्तान के ड्रोन और गुब्बारे देखे गए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान लगातार POK में मौजूद आतंकियों को मदद पहुंचा रहा है, जो आए दिन भारत पर हमले करने की कसमें खाते हैं. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस भी अलर्ट पर है और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button