पार्सल अधीक्षक मऊ का गुंडागर्दी वाला वीडियो वायरल, सरकार पर भी उठे सवाल!

सूबे में एक तरफ जहां बीजेपी सरकार में राजनेता लोगों को अपनी सत्ता की हनक दिखाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऊंची जाति के लोग निचले तबके के लोगों पर रौब दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सूबे में एक तरफ जहां बीजेपी सरकार में राजनेता लोगों को अपनी सत्ता की हनक दिखाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऊंची जाति के लोग निचले तबके के लोगों पर रौब दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं।

खासकर वो जो ऊँची जाति के अधिकारी और बड़े ओहदे पर बैठे हैं, वो लोगों को कुछ नहीं समझते, सिर्फ अपने से नीचे वाले को धमकाने के अलावा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति खुद को अधिकारी बता रहा है और सामने वालो को गाली देता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन का है, जो की सोशल मीडिया पर तेजी से फैला हुआ है।

वीडियो में एक रेलवे अधिकारी खुद को “राकेश कुमार सिंह, पार्सल अधीक्षक मऊ” बताते हुए नजर आ रहा है, और RPF के एक जवान से बहुत गुस्से में बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। अधिकारी जवान को बहुत बुरी-भद्दी गालियां देते और धमकी देते हुए कहता है कि- “आंखिया निकाल लेब, औकात में रहो”।

यह वीडियो लगभग 1 मिनट 46 सेकंड का है। इसमें अधिकारी बहुत उग्र और गुंडई अंदाज में दिखते हैं, जबकि RPF जवान शांत रहकर उनकी बात सुनते नजर आते हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे में काफी हड़कंप मच गया। लोग सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं और अधिकारी के व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सरकारी अधिकारी को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, खासकर सुरक्षा कर्मी से। कुछ ने मांग की कि रेलवे प्रशासन इस पर कार्रवाई करे और अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच हो। यह घटना मऊ रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के आसपास की बताई जा रही है।

अभी तक रेलवे या RPF की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि क्या इस पर कोई जांच या सस्पेंशन हुआ है। लेकिन वीडियो ने एक बार फिर सरकारी अफसरों के व्यवहार और रेलवे में अनुशासन के सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले को लेकर सवाल ये भी उठ रहे हैं कि आखिर कब तक अफसरों के हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे और उनपे किसी भी तरह का कोई एक्शन नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button