इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में PhD के लिए आवेदन शुरू, 959 सीटों पर मिलेगा दाखिला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में कुल 959 सीटों पर एडमिशन होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में कुल 959 सीटों पर एडमिशन होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर है.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए पीएचडी में एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय और इसके संघटक कॉलेजों में कुल 959 पीएचडी सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. इनमें 470 सीटें विश्वविद्यालय परिसर और 489 सीटें संघटक महाविद्यालयों में हैं.
पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इस बार 49 विषयों में से 45 विषयों में एडमिशन होगा जबकि चार विषयों में कोई सीट उपलब्ध नहीं है. केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा 84 सीटें निर्धारित की गई हैं. एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ संबंधित एलिजिबिलिटी परीक्षा की शर्तें भी पूरी करनी होंगी.
45 विषयों में होगा पीएचडी एडमिशन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी की सबसे ज्यादा 84 सीटें केमिस्ट्री में हैं. इसके बाद कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 75, फिजिक्स में 74, विधि में 56 और हिंदी में 50 सीटें हैं. शिक्षा, अंग्रेजी और फिलॉसफी में 45-45 सीटें निर्धारित हैं. प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व में 43, मैथ्स में 34, कंप्यूटर साइंस में 28, इकोनॉमिक्स में 27 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 23 सीटें हैं. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में चार सीटें उपलब्ध हैं.
489 सीटें विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में हैं. इनमें सबसे ज्यादा pd/eoe 203 सीटें इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में हैं. सीएमपी में 89, एसएस खन्ना में 46 और जगत तारन में 36 सीटें हैं. इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में विधि विषय की 38 सीटें हैं.
एलिजिबिलिटी और एडमिशन का तरीका
पीएचडी के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है. चार वर्षीय स्नातक के बाद सीधे पीएचडी में प्रवेश लेने वालों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.
प्रवेश प्रक्रिया में क्वालिफाइंग परीक्षा को 70 प्रतिशत और रिसर्च एप्टीट्यूड टेस्ट (RAT) को 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. फाइनल मेरिट कुल 120 अंकों के आधार पर बनेगी, जिसमें शैक्षणिक प्रदर्शन के 20, क्वालिफाइंग परीक्षा के 70 और RAT के 30 अंक शामिल होंगे.
क्वालिफाइंग परीक्षा में छूट का भी प्रावधान
सामान्य तौर पर UGC-NET या CSIR-NET पास होना जरूरी है. कुछ अन्य मान्य परीक्षाओं और स्कोर जैसे BET, DHR-BRET, NBHM, GATE, JEST और ICAR पर भी संबंधित विषय के अनुसार विचार किया जा सकता है. विश्वविद्यालय के रेगुलर टीचर, कुछ सैन्य अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय आवेदक और निर्धारित सेवा वाले पार्ट-टाइम आवेदकों को क्वालिफाइंग परीक्षा से छूट दी गई है.



