ठंडी और शांत वादियों के लिए इन जगहों का बनाएं प्लान

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मी के महीनोंमें उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भारी गर्मी लेकर आता है, ऐसे में ठंडी और शांत वादियों का चुनाव आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। भारत में कई ऐसे ऑफ-बीट और क्लासिक हिल स्टेशन्स हैं जहां इस सिजन में मौसम सुहाना रहता है और पर्यटकों की भारी भीड़ से भी बचा जा सकता है। उत्तराखंड का चोपता, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है, या फिर हिमाचल का स्पीति वैली उन कपल्स के लिए बेहतरीन है जो एडवेंचर और सुकून दोनों चाहते हैं। वहीं दक्षिण में मुन्नार के चाय के बागान और ऊटी की वादियां प्यार के रंगों को और गहरा कर देती हैं। सही प्लानिंग और समय पर बुकिंग के साथ आप इन जगहों पर एक यादगार और बजट-फ्रेंडली सफर तय कर सकते हैं।

मनाली और डलहौजी

अगर आप बर्फ और हरियाली का संगम देखना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश के मनाली और डलहौजी से बेहतर कुछ नहीं। रोहतांग पास की बर्फ और सोलांग वैली की पैराग्लाइडिंग आपके हनीमून में रोमांच भर देगी। डलहौजी की विक्टोरियन शैली की इमारतें और खज्जियार का मैदान (मिनी स्विट्जरलैंड) फोटोग्राफी के शौकीन कपल्स के लिए एक शानदार बैकड्रॉप तैयार करते हैं।

चोपता और औली

उत्तराखंड का चोपता अप्रैल-मई में बुरांश के फूलों से ढक जाता है, जो इसे बेहद रोमांटिक बनाता है। यहां से हिमालय की चोटियों का नजारा और तुंगनाथ मंदिर तक की छोटी ट्रेकिंग आपके सफर को रोमांचक बना देती है। पास ही स्थित औली अपनी ठंडी हवाओं और रोपे-वे के लिए मशहूर है। यह जगह उन कपल्स के लिए स्वर्ग के समान है जो प्रकृति की गोद में एकांत चाहते हैं।

मुन्नार और वायनाड

अगर आप दक्षिण भारत की ओर यात्रा करना चाहते हैं, तो केरल के मुन्नार और वायनाड की पहाडिय़ां आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं। चाय के बागानों के बीच बने रिसॉर्ट्स और वायनाड के ट्री-हाउस स्टे आपके अनुभव को बहुत रोमांचक बना देंगे। अप्रैल के महीने में यहां की हल्की बारिश और धुंध भरी सुबहें वातावरण को और भी ज्यादा रोमांटिक और खुशनुमा बना देती हैं।

बजट व बुकिंग के टिप्स

अप्रैल-मई पीक सीजन होता है, इसलिए फ्लाइट और होटल्स की बुकिंग कम से कम 30 दिन पहले कर लें। महंगे होटलों के बजाय रजिस्टर्ड होमस्टे का चुनाव करें, जिससे आप स्थानीय संस्कृति को भी करीब से जान पाएंगे और बजट भी संतुलित रहेगा। पैदल चलना और लोकल ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें, इससे आपकी यात्रा और किफायती और यादगार बन जाएगा।

Related Articles

Back to top button