तमिलनाडु में ड्रग तस्करी मामले में सियासी बवाल
डीएमके और उसके ऑनलाइन नेटवर्क को नोटिस

- विजय सरकार के नेता आधव अर्जुन पर डीएमके का प्रहार
- टीवीके एमएलए के भाई ने डीएमके पर बोला हमला
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने ड्रग तस्करी के मामले में तमिलनाडु में सियासी बवाल मच गया हैं। इसको लेकर टीवीके और डीएमके आमने-सामने हैं। दरअसल ईडी ने जॉन ब्रिटो नाम के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। डीएमके ने एक्स पर टीवीके नेता आधव अर्जुन को उनके रिश्तेदार के इस मामले से जुड़े होने के कारण शर्मिंदा करने की कोशिश की। लेकिन दोनों अलग-अलग लोग हैं, और अब जिस ब्रिटो को गलती से इसमें घसीटा गया था, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे रिश्तेदारों के बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। वह जॉन ब्रिटो अलग व्यक्ति है। आधव अर्जुन की सास लीना रोज़ मार्टिन, जो लालगुडी से एआईएडीएमके की एमएलए हैं, जॉन ब्रिटो की बहन हैं। कानूनी नोटिस में डीएमके और उसके ऑनलाइन नेटवर्क पर अर्जुन का नाम जॉन ब्रिटो से जोडऩे वाले झूठे और मानहानि करने वाले दावे करने का आरोप लगाया गया है। जॉन ब्रिटो को इस मामले में डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने गिरफ़्तार किया था। अर्जुन ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय के अंदर मांग पूरी नहीं की गई, तो वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और इन दावों को फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।
मेरे और मेरे रिश्तेदारों के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही : ब्रिटो
अर्जुन के रिश्तेदार ब्रिटो ने पत्रकारों को बताया कि मेरा नाम जॉन ब्रिटो है और मैं कोयंबटूर में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग का बिजऩेस करता हूँ। मेरी बहन लालगुडी से एमएलए हैं। मेरे और मेरे रिश्तेदारों के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। वह जॉन ब्रिटो कोई और है। मैं ड्रग तस्करी के किसी मामले में शामिल नहीं हूं, लेकिन नाम एक जैसा होने की वजह से ऐसा कहा जा रहा है। मैंने कमिश्नर के ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। डीएमके के आईटी विंग ने वे ट्वीट्स हटा दिए हैं। इस बीच, अर्जुन ने पूर्व सीएम एमके स्टालिन और डीएमके के आईटी विंग के खिलाफ़ केस किया है। उन्होंने टीवीके नेता का नाम ड्रग तस्करी के मामले से जोडऩे के आरोपों को लेकर 48 घंटे के अंदर सार्वजनिक माफ़ी और 1 करोड़ रुपये की मांग की है।



