अहमदाबाद में पानी में सीवेज का आरोप, जनता का AAP नेताओं संग नगर निगम में हंगामा
अहमदाबाद के ओधव इलाके में पीने के पानी में सीवेज मिलने के आरोप को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः अहमदाबाद शहर के ओधव इलाके में एक बड़ी समस्या सामने आई है.. यहां की एक सोसायटी में पीने के पानी में सीवेज का गंदा पानी मिल रहा है.. स्थानीय लोग इस समस्या से बहुत परेशान हैं.. और उन्होंने कई बार नगर निगम और अधिकारियों को शिकायत की.. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.. इस मुद्दे पर अब राजनीति भी गरमा गई है.. आम आदमी पार्टी के नेता जामिन देसाई.. और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को एकजुट किया.. और नगर निगम कार्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.. AAP के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता करण बारोट भी इस विरोध में शामिल हुए..
आपको बता दे कि यह घटना 9 फरवरी 2026 को हुई.. जब लोगों ने अपनी समस्या को लेकर हंगामा मचाया.. AAP ने कहा कि वे जनता के हक के लिए लड़ते रहेंगे.. अहमदाबाद शहर का ओधव एक व्यस्त इलाका है.. यह पूर्वी अहमदाबाद में स्थित है.. और यहां कई सोसायटियां, फैक्ट्रियां और आवासीय क्षेत्र हैं.. ओधव में ज्यादातर मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं, जो कामकाजी हैं.. यहां की आबादी घनी है और बुनियादी सुविधाओं की समस्या आम है.. पानी की समस्या यहां पहले से ही है.. लेकिन हाल में एक सोसायटी में पीने के पानी में सीवेज मिलने की शिकायतें बढ़ी हैं..
स्थानीय लोग कहते हैं कि नल से आने वाला पानी बदबूदार और गंदा है.. जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है.. बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर प्रभावित हो रहे हैं.. पानी में बैक्टीरिया और गंदगी मिलने से पेट की बीमारियां, त्वचा की समस्याएं.. और अन्य रोग फैल सकते हैं.. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, गंदा पानी लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है.. ओधव में यह समस्या पिछले कई महीनों से है.. लेकिन नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.. ओधव की इस सोसायटी में पानी की पाइपलाइन पुरानी है.. सीवेज की लाइन और पीने के पानी की लाइन करीब-करीब हैं.. बारिश या लीकेज के कारण सीवेज का पानी पीने के पानी में मिल जाता है..
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पिछले 6 महीनों से शिकायत कर रहे हैं.. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को ईमेल, फोन और व्यक्तिगत रूप से सूचना दी.. लेकिन हर बार वादा किया जाता है कि जल्दी ठीक होगा.. लेकिन कुछ नहीं होता.. एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमारे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनता नहीं..
जानाकारी के मुताबिक यह समस्या सिर्फ एक सोसायटी की नहीं है.. बल्कि पूरे ओधव इलाके में फैली हुई है.. अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के पास पानी की शुद्धता जांचने की जिम्मेदारी है.. लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि जांच में कमी है.. गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB) के आंकड़ों से पता चलता है कि शहर में कई जगहों पर पानी की गुणवत्ता मानक से नीचे है..
ओधव सोसायटी के लोग रोजाना गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.. सुबह नल खोलो तो बदबू आती है.. पानी का रंग भूरा या काला हो जाता है.. लोग बोतलबंद पानी खरीदकर पी रहे हैं, जो महंगा पड़ता है.. गरीब परिवारों के लिए यह मुश्किल है.. बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन बीमार पड़ जाते हैं.. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे पानी से डायरिया, हेपेटाइटिस और अन्य संक्रमण हो सकते हैं.. जिसको लेकर सोसायटी के लोग कहते हैं कि उन्होंने AMC के वार्ड ऑफिसर से मिलकर शिकायत की.. लेकिन हर बार फाइल आगे बढ़ाने की बात होती है.. कुछ लोगों ने RTI भी दाखिल की.. लेकिन जवाब नहीं मिला.. यह समस्या शहर की बढ़ती आबादी और पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से है.. अहमदाबाद में हर साल हजारों शिकायतें पानी से जुड़ी आती हैं.. लेकिन समाधान धीमा है..
आम आदमी पार्टी (AAP) गुजरात में सक्रिय है.. और जनता के मुद्दों पर आवाज उठाती है.. जब ओधव के लोगों की समस्या बढ़ी, तो AAP कार्यकर्ता उनके संपर्क में आए.. AAP नेता जामिन देसाई ने स्थानीय लोगों से बात की और उन्हें एकजुट किया.. जामिन देसाई AAP के प्रमुख नेताओं में से हैं.. और अहमदाबाद में पार्टी की कमान संभालते हैं.. उन्होंने कहा कि “सरकार और नगर निगम सो रही है, जनता तड़प रही है.. AAP कार्यकर्ताओं ने सोसायटी में मीटिंग की और लोगों को बताया कि कैसे विरोध किया जाए.. 9 फरवरी 2026 को, जब समस्या चरम पर थी.. AAP ने नगर निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया.. इसमें सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए..
आपको बता दें कि 9 फरवरी 2026 को अहमदाबाद नगर निगम के कार्यालय में जोरदार हंगामा हुआ.. AAP के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता करण बारोट वहां पहुंचे.. करण बारोट AAP गुजरात के प्रमुख चेहरों में से हैं.. और मीडिया में पार्टी की बात रखते हैं.. और उन्होंने लोगों के साथ मिलकर विरोध किया.. प्रदर्शन में लोग नारे लगा रहे थे.. पानी साफ दो, जनता को राहत दो.. AAP कार्यकर्ताओं ने ड्रम बजाए, बर्तन पीटे और अधिकारियों से मिलने की मांग की.. जामिन देसाई ने स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व किया.. और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा.. ज्ञापन में मांग की गई कि तुरंत पानी की जांच हो.. पाइपलाइन ठीक की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो..
प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन जोरदार था.. पुलिस भी मौके पर पहुंची.. लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.. AAP के मुख्य प्रवक्ता करण बारोट इस विरोध में मुख्य भूमिका में थे.. वे गुजरात AAP के संगठन को मजबूत कर रहे हैं.. बारोट ने मीडिया से कहा कि BJP सरकार में जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं.. पानी जैसी बुनियादी जरूरत पर ध्यान नहीं है.. उन्होंने वादा किया कि AAP इस मुद्दे को विधानसभा तक ले जाएगी..



