खाड़ी में अमेरिकी हमले पर राहुल गांधी का वार, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर मोदी से मांगा जवाब
खाड़ी क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमले के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है... राहुल गांधी ने भारतीयों की सुरक्षा को...
4पीएम न्यूज नेटवर्कः खाड़ी क्षेत्र में ओमान तट के पास हाल ही में हुए एक दुखद घटनाक्रम ने पूरे देश को झकझोर दिया है.. अमेरिकी नौसेना द्वारा तीन कमर्शियल जहाजों पर किए गए हमलों में भारतीय क्रू मेंबर्स की जान गई.. वहीं इस घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई.. इस गंभीर मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार.. और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला.. और उन्होंने प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम कहकर आलोचना की.. कांग्रेस पार्टी ने भी इस हमले की निंदा की.. और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की.. यह घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में सुरक्षा, कूटनीति.. और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही है..
राहुल गांधी ने शुक्रवार को इस मामले पर संसद में और बाहर बयान जारी करते हुए कहा कि.. अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में तीन दिन में तीन जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मौत हो गई.. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा.. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जब कोई विदेशी ताकत भारतीय की हत्या करती है.. तो प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए.. लेकिन मोदी जी में हिम्मत नहीं है.. और उन्होंने आगे कहा कि अगले हफ्ते G7 समिट में मोदी जी मुस्कुराएंगे.. गले मिलेंगे और समझौते करेंगे.. लेकिन मारे गए तीन भारतीय नाविकों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा.. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर पाने वाले बताया.. और कहा कि वे उन ताकतों को नाराज करने की हिम्मत नहीं रखते, जिन्होंने भारतीयों की जान ली..
वहीं इस घटना पर कांग्रेस पार्टी ने गहरा दुख जताया.. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने भी विस्तार से बयान दिया.. पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करती है.. हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं.. और इस कठिन समय में उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं.. कांग्रेस ने अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा की.. खेड़ा ने कहा कि इन कार्रवाइयों ने क्षेत्र में आम नागरिकों के जहाजों.. और समुद्री कर्मियों के जीवन को खतरे में डाल दिया..
पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा.. और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी निजी घनिष्ठता को कूटनीतिक उपलब्धि बताने.. वाले पीएम मोदी अब जिम्मेदारी से नहीं बच सकते.. जब भारतीय नागरिकों के जीवन और हित प्रभावित हो रहे हैं.. तो सरकार को सक्रिय होना चाहिए.. कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता.. और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए.. साथ ही खाड़ी क्षेत्र में फंसे अन्य भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए..
खाड़ी क्षेत्र यानी पर्सियन गल्फ और आसपास का इलाका लंबे समय से तनावपूर्ण रहा है.. ईरान, इजराइल, अमेरिका.. और अन्य देशों के बीच चल रहे संघर्ष का असर समुद्री मार्गों पर पड़ रहा है.. ओमान तट के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में तीन कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी नौसेना ने हमले किए.. इन जहाजों पर भारतीय क्रू मेंबर्स तैनात थे.. तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई.. जबकि कई अन्य घायल या लापता बताए जा रहे हैं..
वहीं यह हमले कथित रूप से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और कुछ संदिग्ध गतिविधियों के जवाब में किए गए.. लेकिन भारतीय नागरिकों के शामिल होने से मामला भारत के लिए संवेदनशील हो गया.. भारत सरकार ने इसकी कड़ी निंदा की.. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि ईरान.. और खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष पर भारत गहरी चिंता व्यक्त करता है.. हमलों में कई भारतीय नागरिक मारे गए या लापता हैं..
भारत सरकार ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को तलब किया.. और कड़ा विरोध दर्ज कराया.. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हमले अस्वीकार्य हैं.. भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कूटनीतिक कदम उठाए जा रहे हैं.. प्रभावित परिवारों से संपर्क किया जा रहा है.. और जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है..
राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सिर्फ एक घटना नहीं.. बल्कि सरकार की विदेश नीति की नाकामी बताया.. और उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका के साथ संबंधों को इतना महत्व देती है कि.. भारतीयों की जान चली जाए तो भी चुप रहती है.. राहुल ने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उन ताकतों को नाराज नहीं करना चाहते.. जिनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं..
और उन्होंने G7 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि जब मोदी जी वहां जाएंगे तो मुस्कुराएंगे.. लेकिन मारे गए नाविकों के परिवारों के दर्द के लिए उनके पास समय नहीं होगा.. राहुल गांधी ने मांग की कि सरकार तुरंत जवाबदेही तय करे, मुआवजा दे.. और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए.. पवन खेड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा भारतीय नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है.. इस घटना में तीन युवा नाविकों ने अपनी जान गंवाई.. उनके परिवार अब अकेले कैसे जिएंगे.. सरकार को न सिर्फ मुआवजा देना चाहिए.. बल्कि परिवारों को नौकरी और सहायता भी उपलब्ध करानी चाहिए..



