ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर राहुल गांधी का दावा, ‘PM खुद करवाएंगे इस्तीफा’
CWC की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि इस्तीफा करे तो बढ़िया न करे तो और बढ़िया...क्योंकि हमारा आंदोलन चलेगा चलता रहेगा. जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाते हम इसी पर टिके रहेंगे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: CWC की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि इस्तीफा करे तो बढ़िया न करे तो और बढ़िया…क्योंकि हमारा आंदोलन चलेगा चलता रहेगा. जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाते हम इसी पर टिके रहेंगे.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार कोCEC विवाद पर बड़ा बयान दिया. कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा. उनका इस्तीफा होना ही है. खुद पीएम उनका इस्तीफा करवाएंगे.
इस दौरान उन्होंने तीन प्रस्ताव भी रखे. राहुल गांधी ने कहा, आप लोगों (नेताओं) को मुझ में भरोसा नहीं है. आप भरोसा नहीं करते लेकिन मैं आपको बताता हूं, मैं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पास गया मीटिंग के लिए तो उन्होंने बोला हम तो वही कर रहे हैं, जो इंदिरा जी करती थीं.
राहुल ने आगे कहा कि मीटिंग में मोदी और शाह ने कहा कि उनको मालूम है और उन्होंने खुद मुझसे कहा कि हम जाएंगे तो आप आएंगे। अगर वो भरोसा कर रहे है कि हम आएंगे तो (हंसते हुए) आप भी भरोसा करिए मुझमें. कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद तय करेंगे कि रामलीला मैदान में रैली करें या राज्य में. रामलीला मैदान में रैली का प्रस्ताव हम करेंगे.
हमारा आंदोलन चलेगा चलता रहेगा- राहुल
राहुल ने कहा कि इस्तीफा करे तो बढ़िया न करे तो और बढ़िया…क्योंकि हमारा आंदोलन चलेगा चलता रहेगा. जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाते हम इसी पर टिके रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में हुई इस बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे.
CWC बैठक में राहुल ने रखे तीन प्रस्ताव
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो
SIR स्क्रैप हो
पीएम और गृहमंत्री इसकी जिम्मेदारी लें



