Rahul Gandhi का यूएस ट्रेड डील पर बड़ा हमला, केंद्र से पूछे तीखे सवाल

राहुल गांधी ने रविवार को यूएस ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात कर सकता है और देश की कृषि संप्रभुता को खतरे में डाल सकता है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राहुल गांधी ने रविवार को यूएस ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात कर सकता है और देश की कृषि संप्रभुता को खतरे में डाल सकता है. राहुल ने इसको लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं.

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को यूएस ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात कर सकता है और देश की कृषि संप्रभुता को खतरे में डाल सकता है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं.

राहुल ने PM मोदी से पूछे ये पांच सवाल

डीडीजी इंपोर्ट (DDG Import) करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने Distillers grain खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?

अगर हम GM सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?

जब आप Additional Products कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?

नॉन ट्रेड बैरियर्स हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, Procurement को कमजोर करने या MSP और bonuses को कम करने का दबाव डाला जाएगा?

एक बार यह दरवाजा खुल गया, तो हर साल इसे और ज़्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज़ पर रख दिया जाएगा?

राहुल ने आगे कहा कि किसानों को ये सफाई तो मिलनी ही चाहिए. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आज की बात नहीं है. ये भविष्य की भी बात है क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button