राहुल-प्रियंका ने स्नोफॉल में की मस्ती सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें आपको कर देंगी इमोशनल
Rahul-Priyanka having fun in snowfall, viral pictures on social media will make you emotional
hayatJanuary 30, 2023
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज कश्मीर में समाप्त हो जाएगी। लेकिन इस यात्रा के समाप्त होने से पहले राहुल और प्रियंका दोनों भाई बहन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे दोनों भाई बहन बर्फ में खेलते नजर आए। दोनों बिलकुल बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आ रहें हैं। इस फोटोज से पता चलता है कि भाई बहन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वहीँ वो उनकी एक और तस्वीर जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है उसमे राहुल गांधी- प्रियंका के सिर पर मुट्ठी भर बर्फ बरसाते नजर आ रहे हैं.हालांकि कश्मीर में खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है.7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी.श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली के साथ यात्रा का समापन होगा. रैली में 10 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहेंगे।