मंच से राहुल की PM को चुनौती | ‘मोदी डील रद्द करके दिखाएं’
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने भरे मंच से प्रधानमंत्री Narendra Modi को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार देशहित में है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित किसान महा-चौपाल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला.. और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट से बिना पूछे डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और ट्रेड डील कर डाली.. और उन्होंने देश के किसानों को बेच दिया.. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ पर रोक लगाई है.. अब अगर मोदी में हिम्मत है तो वह ट्रेड डील रद्द करके दिखाएं.. अपने भाषण में उन्होंने चीन के मुद्दे का भी जिक्र किया..
आपको बता दें कि किसान महा-चौपाल को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहला वक्ता नेता प्रतिपक्ष होता है.. यह हर साल होता है.. देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया.. मैंने बोलना शुरू किया तो मुझे रोका गया.. मैंने नरवणे जी की किताब का जिक्र किया तो मुझे रोका गया.. और उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीन के टैंक भारत की सीमा में आ रहे थे.. तो उन्होंने राजनाथ सिंह को फोन किया.. जिन्होंने जवाब नहीं दिया..
राहुल ने कहा इसके बाद नरवणे ने अजीत डोभाल को बताया.. और उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया.. इसके बाद एस. जयशंकर को फोन किया और बताया कि चीन के टैंक अंदर आ रहे हैं.. मुझे क्या करना है.. उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया.. वह सवाल इसलिए पूछ रहे थे क्योंकि चीन की सेना को जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री से पूछना पड़ता है..
कांग्रेस सांसद ने कहा कि चीन की आर्मी अंदर आ रही थी.. और आर्मी चीफ को जवाब नहीं मिल रहा था.. इसके बाद राजनाथ सिंह ने पीएम को फोन किया.. रक्षा मंत्री से पीएम ने कहा कि आर्मी चीफ को बताएं कि जो वह उचित समझें, वह करें.. आर्मी चीफ अपनी किताब में लिखते हैं.. उस दिन मुझे देश के प्रधानमंत्री ने अकेला छोड़ दिया.. आर्मी चीफ को जब आदेश देने का समय आया तो हमारे पीएम गायब हो गए.. यह तो शुरुआत थी.. संसद में यह बोलने की मैं कोशिश कर रहा था.. मुझे बोलने नहीं दिया गया.. जैसे ही मैंने बोलना शुरू किया.. पीएम ने अमित शाह की ओर देखा और वह खड़े हो गए.. मुझे बोलने नहीं दिया गया..



