राज्यसभा चुनाव की डेट आई सामने, 16 अक्टूबर को यूपी-उत्तराखंड में वोटिंग
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी.
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव भी होगा. इसके लिए भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे.
यूपी में इन 10 सीटों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है. नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर को होगी. स्क्रूटनी का काम अगले दिन यानी 7 अक्टूर को होगा. नामांकन वापस लेने की तारीख 9 अक्टूबर होगी. 16 अक्टूबर को वोटिंग के बाद काउंटिंग भी होगी.
यूपी में खाली हो रही इन 10 सीटों में से इस समय 8 सीटें भाजपा, 1 सीट सपा और 1 सीट बसपा (रामजी गौतम) के पास है. इन सीटों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, गीता शाक्य उर्फ चंद्रप्रभा, सीमा द्विवेदी, बी. एल. वर्मा, दिनेश शर्मा (राज्यपाल बन गए), सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, बसपा के रामजी गौतम जैसे दिग्गज चेहरे शामिल हैं.
UP में NDA खेमे के पास करीब 292 विधायक
यूपी में एनडीए खेमे के पास करीब 292 विधायक हैं. इस लिहाज से बीजेपी गठबंधन आसानी से 7 से 8 सीटें जीत सकता है. वहीं, सपा के पास विधानसभा में 100 से अधिक विधायक हैं. इस संख्या बल के साथ सपा 2 सीटें बेहद आसानी से अपने पाले में कर लेगी. वहीं, उत्तराखंड से खाली हो रही सीट पर सत्ताधारी दल का मजबूत दबदबा है. मौजूदा समीकरणों को देखते हुए यह सीट भी भाजपा के पाले में जाएगी.
बंगाल की 1 सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहा?
पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि हाल ही में टीएमसी सांसद रुक्मिणी मलिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. इसी साल अप्रैल में वह राज्य सभा के लिए चुनी गईं थीं. अब यहां उपचुनाव हो रहा है.



