रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना पावर का कर रहे गलत इस्तेमाल : प्रमोद तिवारी

- जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बेंगलुरु। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बेंगलुरु स्थित परप्पना अग्रहारा जेल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय नाम के एक अन्य कैदी के पास फोन मिले हैं। फोन मिलने के बाद कांग्रेस एमपी प्रमोद तिवारी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा- उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रमोद तिवारी ने कहा- वो अपने पिता और दादा को मिले राजनीतिक अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कानून के सामने सब बराबर हैं।
पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय के खिलाफ परप्पना अग्रहारा जेल में प्रिजन्स एक्ट (जेल अधिनियम) की धारा 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह धारा जेल के अंदर या बाहर गैर-कानूनी सामान लाने, बिना इजाजत कैदियों से बात करने या इन नियमों को तोडऩे में मदद करने पर सजा का प्रावधान करती है, जांच अधिकारी नोटिस भेजने और आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और और जानकारी इक_ा कर रहे हैं।



