Rashifal 14 April 2026: हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी सभी राशियों पर
आज से नया सौर नववर्ष प्रारंभ हो रहा है। आज सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करने वाले हैं।

4pm न्यूज नेटवर्क: आज से नया सौर नववर्ष प्रारंभ हो रहा है। आज सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करने वाले हैं। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों के लिए करियर में उन्नति के अच्छे योग बन रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल का दिन।
मेष राशि
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। बेवजह विवादों से दूर रहें। नौकरी में कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं और जिम्मेदारियों में जूनियर्स से सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। शौक और मनोरंजन पर आप खर्च करेंगे, जिससे खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन मन को संतोष मिलेगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। आपकी ऊर्जा और अनुभव आपके काम में लाभ देंगे। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार में सभ्यता बनाए रखें। संतान को पढ़ाई-लिखाई के लिए बाहर भेजने के अवसर बन सकते हैं। धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेने से मानसिक संतोष मिलेगा।
तुला राशि
आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। घर के रिनोवेशन या छोटे निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकती है। माताजी से किसी जरूरी काम को लेकर संवाद होगा। कुछ पुराने शत्रु मित्र बन सकते हैं, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में समय से काम पूरा करने की कोशिश सफल होगी। साथी की समस्याओं का समाधान निकालेंगे और परिवार में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से सब व्यस्त रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। अगर आपका बिजनेस या धन डूबा हुआ था, तो उसे वापस पाने की संभावना है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। संतान की परीक्षा या कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मौज-मस्ती में समय बिताएंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे। जरूरी जानकारी साझा करने में सतर्क रहें। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। बॉस से प्रमोशन को लेकर बातचीत हो सकती है।
मकर राशि
आज आपको विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। सोच-समझकर कदम उठाने से काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह वापस मांग सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाने या किसी सहयोगी से मदद लेने में सतर्क रहें। नई कोशिशें सफल होंगी।
कुंभ राशि
आज जोखिम भरे कामों से दूर रहें। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। किसी सहयोगी से अनावश्यक कहासुनी हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन सोच-समझकर काम करने का रहेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस में जोखिम से बचें और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ मौज-मस्ती और घूमने-फिरने का समय अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।



