महाराष्ट्र में RLD महासचिव की चुनावी रणनीति से बढ़ सकती है बीजेपी की टेंशन !
4PM News DeskOctober 20, 2024
4PM न्यूज नेटवर्क: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र चुनावी सरगर्मी के बीच तमाम पार्टी के नेता एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, इसी क्रम में यूपी और राजस्थान के बाद रालोद अब बिहार, झारखंड, उत्तराखंड दिल्ली और महाराष्ट्र में भी पार्टी का विस्तार करेगा।
राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की मौजूदगी में आज मुंबई में राज्य कार्यकारिणी की नींव रखी जाएगी। इस दौरान राज्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले पार्टी ने उत्तराखंड और झारखंड में भी राज्य कार्यकारिणी की नींव रखी ही। इस दौरान उन्होंने राजेंद्र पंत को उत्तराखंड और डीपी लाला को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव को लेकर RLD ने अपनी तैयारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि चौधरी चरण सिंह को कोई जानता नहीं है, हम राज्य में कई जगहों पर अपने मुद्दों की वजह से अच्छे संख्या में है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि NDA से गठबंधन केंद्र और यूपी में है, यहां हम अलग से अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। यहां पर तरह तरह के मुद्दे हैं। बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की वजह से मुंबई के लड़के आज अपराध की दुनिया में जा रहे हैं,अगर उनके पास रोजगार होता तो वो बंदूक ना उठाते। ऐसे में कई मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र में तरह-तरह के सवाल उठ रहें हैं। वहीं अब देखना होगा कि किसके सिर पर ताज सजेगा, ये तो आने वाला वक्त तय करेगा।