मिर्जापुर में सड़क हादसा: बाइक सवारों की मौत, शवों के ऊपर से दौड़े वाहन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना का दृश्य सामने आया है। जिसे देख लोगों का दिल दहल गया है, लोग इतना निर्दयी हो गए कि उन लोगों पर वाहन चलाकर लोग गुजर रहे थे,

4pm न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना का दृश्य सामने आया है। जिसे देख लोगों का दिल दहल गया है, लोग इतना निर्दयी हो गए कि उन लोगों पर वाहन चलाकर लोग गुजर रहे थे, लोग बेख़ौफ़ रफ़्तार भरते हुए शवों को रौंदते हुए वाहन लेकर दौड़ते रहे हैं।
पूरा मामला मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग का का है। जहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने के बाद उनकी लाशों के ऊपर से वाहन दौड़ते रहे हैं। इस दौरान लाशों का दूर दूर तक बिखराव हुआ था जिसे देख हर किसी दिल दहल उठा है। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य रहे हैं। सभी अहिरूपुर सोनपुर गांव के निवासी बताएं गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी गई। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो लिया था जिसे क़ब्ज़े में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। उधर इस हादसे की खबर होते ही अहिरूपुर सोनपुर गांव सहित संबंधित के परिजनों मे मातम मचा हुआ है।
लोगों की चीख पुकार से पूरे गांव सहित घटना-स्थल पर मातम छाया हुआ है। दुर्घटना मंगलवार को तड़के तकरीबन 6.30 की बताई जा रही है। जब अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग पर नहर के समीप तेज़ रफ़्तार हाईवा संख्या यूपी 65एलटी 8115 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप बाइक सवार वेदवंती पत्नी अशोक कुमार बिंद 28 वर्ष, अनुराग पुत्र चन्द्रवती बिंद 19, अनमोल पुत्र अशोक कुमार बिंद 5 वर्ष सभी निवासी सोनपुर (अहिरुपुर) अहरौरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक बाइक सवारों को बुरी तरह से कुचलते हुए भागने लगा था, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह वाहन को छोड़कर भाग निकला था।
शवों को रौंदते रहे वाहन
दुर्घटना का सबसे दुखदाई पहलू यह है कि इस दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे शवों को देख किसी भी वाहन चालक ने रुकने के बजाए शवों को रौंदते हुए फर्राटा भरते रहे हैं जिससे काफी दूर तक बिखरे हुए शवों जिनमें एक पांच साल का मासूम भी रहा को देख दिल दहल जा रहा था।
दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर उपजिलाधिकारी मड़िहान, क्षेत्राधिकारी मड़िहान सहित अहरौरा और आसपास के थानों की भी पुलिस फोर्स डट गई थी। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश करने के साथ सड़क पर बिखरे शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही है।
हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर जताया आक्रोश
मिर्जापुर सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने क्षेत्र में बेलगाम भारी वाहनों की आवाजाही को हादसे की बड़ी वजह बताया।
भारी वाहनों पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में सैकड़ों की संख्या में हाईवा, ट्रेलर और ट्रक बालू, गिट्टी व बोल्डर लादकर तेज रफ्तार में चलते हैं। इन पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है।
प्रशासन ने समझाकर खुलवाया जाम
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम समाप्त कराया।
रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर



