परमपुरवा चौराहा पर गैस एजेंसी में युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप के दिशा-निर्देशों के बावजूद जनता को गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

4pm न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में डीएम जितेंद्र प्रताप के दिशा-निर्देशों के बावजूद जनता को गैस सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जंहा पर चालीस दिन से सिलेंडर के चक्कर काट रहे एक युवक ने पर्ची न बनाने का विरोध किया। इस पर गैस एजेंसी के मालिक ने उसे पीट दिया।
युवक की पिटाई होते देख आसपास की जनता ने एजेंसी संचालक का विरोध किया। युवक ने मारपीट का पूरा वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह घटना परमपुरवा चौराहा स्थित गैस एजेंसी के सामने घटित हुई।
रिपोर्ट – प्रांजुल मिश्रा, कानपुर



