25 वर्षों की सेवा यात्रा के बाद नए पड़ाव पर रोटरी क्लब मिडटाउन, नई कार्यकारिणी ने ली जिम्मेदारी

गोरखपुर में रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के 25वें पदग्रहण समारोह ‘रजतारंभ’ का आयोजन शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: गोरखपुर में रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन के 25वें पदग्रहण समारोह ‘रजतारंभ’ का आयोजन शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।

क्लब के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित इस विशेष समारोह में बीते वर्षों की उपलब्धियों को याद किया गया, वर्तमान सेवा कार्यों का उत्सव मनाया गया और भविष्य में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष रो. अल्पना जैन ने सभी अतिथियों, रोटेरियनों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद आयोजित कॉलर चेंजिंग समारोह में निवर्तमान पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. गौरव अग्रवाल एवं सचिव रो. रौनक गोयल को क्लब की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से सौंपी। इस अवसर पर रोटरी परंपरा के अनुसार नई टीम ने सेवा, समर्पण और नेतृत्व के मूल्यों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की।

नई कार्यकारिणी ने जताया सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. गौरव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब के सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रो. दिनेश गर्गडिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रो. मनकेश्वर पांडेपीडीजी रो. अनूप अग्रवालपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पारितोष बजाजअसिस्टेंट गवर्नर रो. महावीर कंदोईडीजीआरएच रो. जितेंद्र रखोलिया तथा जोन सेक्रेटरी रो. प्रिया अग्रवाल सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन ने पिछले 25 वर्षों में सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

रोटरी सेवा और मानवीय मूल्यों का मजबूत मंच : रो. दिनेश गर्ग

मुख्य अतिथि रो. दिनेश गर्ग ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन की सेवा गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने क्लब द्वारा आयोजित रोटरी एक्सपो-26 सहित विभिन्न सामाजिक अभियानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाला एक वैश्विक मंच है।

उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रो. गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

नए सदस्यों का हुआ स्वागत, अतिथियों को किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान अध्यक्ष रो. गौरव अग्रवाल ने क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों का परिचय कराया। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंचासीन पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ रोटेरियनों ने नई टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब की एकजुटता और सेवा भावना का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। सदस्यों ने क्लब की आगामी योजनाओं एवं सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

गरिमामय संचालन और सदस्यों की सहभागिता से सफल हुआ आयोजन

समारोह का प्रभावी संचालन रो. राजर्षि बंसल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रो. सरिता करवानीरो. रूपम गुप्ता एवं प्रथम महिला रो. प्रिया अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रो. राजीव शोरेवालारो. अनंत अग्रवालरो. अशोक अग्रवालरो. कीर्ति रमन दासरो. जगदंबा जायसवालरो. रीना अग्रवालरो. बालकृष्ण अग्रवालरो. अशोक बंकारो. नितेन अग्रवालरो. आनंद जैनसुधीर जैनशिखा जैनमंजू अग्रवालनीलम अग्रवालहर्ष बंकासुधा मोदीअशोक मोदीमधु सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन की ओर से कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी रो. मंजू अग्रवाल ने दी।
रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

Related Articles

Back to top button