Rubina Dilaik ने किया प्रेगनेंसी का नाटक, झूठ निकला मां बनने का दावा
टीवी की छोटी बहू उर्फ़ किन्नर बहू के नाम से घर-घर में जानी जाने वालीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इस समय जमकर मीडिया हेडलाइन्स का हिस्सा बनी हुई हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: टीवी की छोटी बहू उर्फ़ किन्नर बहू के नाम से घर-घर में जानी जाने वालीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इस समय जमकर मीडिया हेडलाइन्स का हिस्सा बनी हुई हैं।
आखिर, इन दिनों टीवी स्क्रीन से दूर चल रहीं रुबीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट जो साझा किया था…जिसके बाद सारे जमाने में सिर्फ उन्हीं की ही चर्चा होने लगी। भई, बात ही जो कुछ ऐसी थी..। 38 साल की रुबीना ने अभी हाल के दिनों में अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से एक वीडियो पोस्ट कर ये खुशखबरी फैन्स को दी कि, ‘वो प्रेग्नेंट हैं’।
तो, जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ..तो, एक्ट्रेस के चाहने वाले खुशी से झूम भी उठे। आखिर, दो जुड़वां बेटियों की मां रुबीना की दूसरी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ सुनकर फैन्स एक्ससाइटेड जो हो गये। कई लोगों ने तो उन्हें आशीर्वाद तक दे डाला। वहीं, कुछ ने उन्हें इस बार बेटे की मां बनने की ब्लेसिंग्स भी दीं। इस बात से जहां फैन्स अभी हैप्पी मूड में थे। और, उनके आने वाले बेबी के इंतजार में भी लग गए थे। तो, अब उनके इन्हीं फैन्स का मूड बिगड़ने भी वाला है।
आखिर, रुबीना ने जहां फैन्स को पहले सपने दिखाए कि उनके घर में एक और नन्हा मेहमान जल्द ही आने जा रहा है। तो अब, रुबीना दिलैक ने ही अपने फैन्स के इस सपने को तोड़ भी दिया है। रुबीना दिलैक ने अब एक और इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। जिसके जरिये उन्होंने ये बता दिया है कि, वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।
दरअसल, उन्होंने इस पोस्ट में प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के पीछे का सच बताते हुए कहा-‘जब मैंने ये गुड न्यूज़ अपनी फैमिली को दी, तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिनव को पापा बनने की ख़ुशी, मेरी बहनों को मासी बनने की, ख़ुशी तो मुझे भी बहुत थी। लेकिन, हॉर्मोन्स के 12 बजे हुए थे, मूड के 13 और क्रेविंग्स के तो सवा ग्यारह बजे थे। जैसे एक मां ही दूसरी मां का दर्द समझ सकती है, ठीक उसी तरह होने वाली मां के इमोशंस सिर्फ एक होने वाली मां ही समझ सकती है।
इसलिए मैं लेकर आई हूं आपके लिए एक ऐसा रियलिटी शो जहां मर्द अलॉउड नहीं है। ऐसे में, अगर आप प्रेग्नेंट हैं और अपने तीसरे यानि कि आखिरी ट्राईमेस्टर में हैं। तो, आप बन सकते हैं इस शो का हिस्सा। यहां आपकी पेम्पेरिंग भी होगी, कॉम्पिटिशन भी होगा, आपके शौक भी पूरे होंगे, और कभी-कभी हो सकता है कि आप खुद ही शॉक्ड हो जायें। मां बनते-बनते रियलिटी स्टार बनने का ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा। जो आने वाला है, वो रियलिटी शोज का बाप नहीं, मां हैं”।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में बाकी की डिटेल्स दी हैं। तो, अब रुबीना के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शंस भी सामने आने लगे हैं। आखिर, एक तरफ लोगों ने उन्हें उनके आने वाले शो को लेकर बधाई दी है। तो, कुछ नेटिजंस ऐसे भी हैं..जो रुबीना से नाराज हो गए हैं। आखिर, ये वही लोग जो हैं..जो उनकी दूसरी प्रेगनेंसी की खबर सुनकर एक्ससाइटेड हो गए थे। तो अब, इन्हें ‘जोर का झटका’ लगा है। और वो, रुबीना पर प्रेगनेंसी का नाटक करने का आरोप तक लगा रहे हैं।
कमेंट्स
इस पोस्ट के सामने आते ही एक शख्स ने लिखा है- मतलब, प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट का इस्तेमाल अब ऐसे होगा।
एक और ने कमेंट किया है- ये किस तरह का एलान हुआ..?
एक दूसरे यूजर का कहना रहा कि- प्रेगनेंसी अनोउंसमेंट का भी नाटक करने लगे ये।
एक फैन ने कहा- आपने हमारी फीलिंग्स को ठेस पहुंचाई है।
•••••••••
अब, इन कमेंट्स को देखकर साफ़ जाहिर है कि, एक्ट्रेस के फैन्स उनसे अच्छे-खासा नाराज हो गए हैं। लोगों को उनका प्रेगनेंसी एलान करने के तरीके में शो का प्रमोशन करना खास पसंद नहीं आया है। तभी तो, लोगों ने उन्हें बातें सुना दी हैं। बात, रुबीना की करें तो, सभी जानते हैं कि वो छोटे पर्दे की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। बीते 17 सालों से वो टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। ‘छोटी बहू’ बनने से लेकर वो ‘किन्नर बहू’ के किरदार को निभा अपनी छाप छोटे पर्दे और लोगों के दिलों पर छोड़ चुकी हैं। शादी और दो जुड़वां बेटियों की मां बनने के बाद भी वो लगातार काम कर रही हैं। 38 साल की हो चुकीं रुबीना खुद की फिटनेस को भी मेंटेन किये हुए हैं..।
गौरतलब है कि, एक्ट्रेस ने टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की है। रुबीना और अभिनव ने 2018 में शादी की। शादी से पहले दोनों ने काफ़ी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं, पांच साल बाद 2023 में दोनों दो जुड़वां बेटियों- एधा और जीवा के पेरेंट्स बने थे। हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली रुबीना दिलैक ने करियर की शरुआत में खूब स्ट्रगल किया। ‘मिस शिमला’ समेत कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने वालीं रुबीना को एक्ट्रेस बनना ही नहीं था..बल्कि वो तो एक IAS ऑफिसर बनना चाहती थीं। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब रुबीना दिलैक चंडीगढ़ में IAS की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्होंने टीवी शो ‘छोटी बहू’ के लिए ऑडिशन दिया था और फिर वो सेलेक्ट हो गई थीं। 2008 में उन्होंने इस शो से डेब्यू किया और ‘राधिका’ का किरदार निभाया। उनका रोल दर्शकों को खूब पसंद आया..और, वो फैन्स की फेवरेट बन गईं।
इसके बाद उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी थी। फिर उन्होंने ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद’, ‘जीनी और जूजू’ और ‘शक्ति’ जैसे डेली सोप किये। उन्होंने “खतरों के खिलाड़ी 12” और “झलक दिखला जा 10” जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया। वो ‘अर्ध’ से बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। बीते साल, उन्होंने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पन्गा’ को भी जीता था। शो में उनके साथ उनके एक्टर पति अभिनव शुक्ला भी थे।



