टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद बंगाल में बवाल

  • भाजपा के गुंडों ने सांसद पर किया हमला: अभिषेक बनर्जी
  • आरामबाग में मिताली बाग के काफिले पर हुआ था हमला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। टीएमसी सांसद मिताली बाग पर हमले के बाद से बंगाल में सियासी तूफान मच गया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को आरामबाग मेडिकल कॉलेज जाकर टीएमसी सांसद मिताली बाग से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात तब हुई जब पश्चिम बंगाल के आरामबाग में मिताली बाग के काफि़ले पर कथित तौर पर हमला हुआ था। तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर मिताली बाग के काफि़ले पर हमला करने का आरोप लगाया। यह हमला तब हुआ जब मिताली बाग आरामबाग में अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं।
मिताली बाग का एक वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमित शाह ने हमारे नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी कि जो कोई भी अपने घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। आज, उस धमकी को अंजाम दिया गया। हमारी सांसद मिताली बाग, जो अनुसूचित जाति समुदाय से चुनी हुई महिला प्रतिनिधि हैं, पर बीजेपी के गुंडों और बदमाशों ने बेरहमी और कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया। उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की गई। उनकी विंडशील्ड तोड़ दी गई। कांच के टुकड़े उनके शरीर में घुस गए। उन्हें दर्द से कराहते हुए सुनिए। पोस्ट में लिखा था कि यह एक चुने हुए सांसद की जान लेने की कोशिश है। अमित शाह ने मंच से इसका आदेश दिया। उनके गुंडों ने सडक़ पर इसे अंजाम दिया। आदेश की कड़ी सीधी है। इसकी जिम्मेदारी उनकी है। जब भाजपा को अपनी हार साफ़ नजऱ आती है, तो वह इस हद तक जाने को तैयार हो जाती है। हिंसा। खून-खराबा। एक महिला पर हमला। एक अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि पर हमला। दिन-दहाड़े।

9० लाख वोट कटने का बदला लेगी जनता: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना समर्थन दिया और कहा कि बंगाल की जनता स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के दौरान राज्य में 9० लाख वोट काटे जाने का बदला भारतीय जनता पार्टी से लेगी। चल रहे विधानसभा चुनावों से पहले, केजरीवाल ने राज्य में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर का आरोप लगाया। कोलकाता में एक जनसंवाद को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं इन चुनावों के लिए ममता बनर्जी को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं बंगाल की जनता को बधाई देता हूं कि जिस तरह से वे इस तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में, मैंने राज्य में जो माहौल देखा है, उससे ऐसा लगता है कि बंगाल की जनता राज्य में 9० लाख वोट काटे जाने का बदला लेगी।

मां-माटी-मानुष की जीत अब बस कुछ ही समय की बात है: ममता

बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले, ममता बनर्जी ने सोमवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक पदयात्रा की और लोगों से बातचीत की। इस पदयात्रा ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों को कवर किया, जिसमें सुकांत सेतु से ढाकुरिया, गोलपार्क से गरियाहाट रोड और हाजरा कॉलेज से गोपालनगर मोड़ तक के रास्ते शामिल थे। बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, जहाँ 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। इससे पहले रविवार को भी उन्होंने यहाँ एक रोड शो किया था। मुख्यमंत्री भवानीपुर के कई हिस्सों से पैदल गुजरीं, और इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हुए। जनसभाओं के दौरान उन्हें जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिला है, और उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि माँ-माटी-मानुष की जीत अब बस कुछ ही समय की बात है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बनर्जी ने कहा, कल की पदयात्रा और जनसभाओं में आम लोगों का ज़बरदस्त उत्साह, सच्ची गर्मजोशी और अपने आप उमड़ा भावनात्मक जुड़ाव देखकर मैं इतनी भावुक हो गई हूँ कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो सालों से इस धरती पर आई हर चुनौती में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने से बना है। मां-माटी-मानुष की जीत अब सिर्फ़ कोई अनुमान नहीं रही। यह अब बस समय की बात है। बंगाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य लंबे समय से सद्भाव की रोशनी और सभ्यतागत गौरव का प्रतीक रहा है।

Related Articles

Back to top button