कानपुर BJP दफ्तर में बवाल! दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, देखें VIDEO
कानपुर के भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में संवाद कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच कथित मारपीट से हंगामा मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कानपुर। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के संवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी के संवाद कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच कथित मारपीट की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
संवाद कार्यक्रम के बीच अचानक बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक कानपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने कथित मारपीट का रूप ले लिया। कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।
यहाँ देखें वीडियो
रिपोर्ट- प्रांजुल मिश्रा, कानपुर
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, कार में युवक को बांधा और फिर रेत दिया गला


