दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक: आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए उनकी रिमांड की मांग करेगी।

4pm न्यूज नेटवर्क: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए उनकी रिमांड की मांग करेगी।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने विधानसभा के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेकर उनसे विस्तृत पूछताछ करना चाहती है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।



