शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा-किस बुनियाद पर पाकिस्तान शांति दूत
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भले ही पाकिस्तान आज शांति दूत बन रहा है, इसका मतलब यह नहीं की उन्होंने पहले जो किया वो खत्म हो जाएगा.
4pm न्यूज नेटवर्क: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भले ही पाकिस्तान आज शांति दूत बन रहा है, इसका मतलब यह नहीं की उन्होंने पहले जो किया वो खत्म हो जाएगा.
उन्होंने 26/11 में जो किया, जिस तरह से वो आतंकी कैंप चलाते हैं, हम किस बुनियाद पर कहेंगे कि वो शांति दूत है. आज तक उन्होंने एक भी आतंकी पर कार्रवाई नहीं की, ट्रेंनिंग कैंप्स तक बंद नहीं किया, अभी उन्होंने पहलगाम में हमला किया. यह सारी चीज हमें याद हैं. हम कुछ भी भूलने वाले नहीं है. उनका तो ट्वीट भी अमेरिका ने लिख कर दिया था.