एक्ट्रेस Jaya के निधन से इंडस्ट्री में सदमा, कैंसर ने छीन ली एक्ट्रेस की जान

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें ही सुनने को मिल रही हैं। आख़िर, नए साल 2026 में भी मायानगरी से बैड न्यूज़ ही सामने जो आ रही हैं। बीते दिनों में कई सेलेब्स के निधन की दुखद खबरें आईं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें ही सुनने को मिल रही हैं। आख़िर, नए साल 2026 में भी मायानगरी से बैड न्यूज़ ही सामने जो आ रही हैं। बीते दिनों में कई सेलेब्स के निधन की दुखद खबरें आईं।

तो अब, एक और एक्ट्रेस के दुनिया से जाने की खबर सुनने को मिली है। इस बार ये दुखद खबर तेलुगु टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से आई है। मशहूर और सीनियर एक्ट्रेस जया वाहिनी, जिन्हें वासवी उर्फ ‘पद्मा’ के नाम से भी जाना जाता था। उनका बुधवार के दिन उनके होमटाउन विजयनगरम में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से न सिर्फ फिल्म और टीवी जगत, बल्कि उनके फैन्स के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई है।

जया के जाने के बाद एक्ट्रेस कराटे कल्याणी (कल्याणी पड़ाला) ने सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस के निधन की दुखद जानकारी साझा भी की। जया की तस्वीरें अपने X अकाउंट पर शेयर करते हुए कराटे कल्याणी ने लिखा, ‘मैंने वाहिनी की बहन को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ देर पहले वह अपने जन्मस्थान विजयनगरम में स्वामी के पास चली गईं। भगवान उनकी पवित्र आत्मा को शांति दे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’ कराटे कल्याणी ने यह भी बताया कि वो वाहिनी को बचपन से जानती थीं। दोनों के घर विजयनगरम में एक-दूसरे के पास ही थे, जिससे उनका रिश्ता बेहद गहरा था।

तो, वाहिनी के निधन की खबर सामने आते ही तेलुगु फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया। आख़िर जया जैसी एक्ट्रेस जिसने सिल्वर स्क्रीन और छोटे पर्दे दोनों पर फैन्स का मनोरंजन किया, वो असल जिंदगी में कैंसर से जंग लड़ते हुए जो हार गईं। कराटे कल्याणी ने ही हाल ही में में वाहिनी की हेल्थ कंडीशन को लेकर भी जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वाहिनी पिछले कुछ सालों से एडवांस्ड ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज से लड़ रही थीं। इलाज के दौरान उनके मेडिकल खर्चों के लिए फाइनेंशियल मदद की अपील भी की गई थी, तब उन्होंने बताया था कि जया वाहिनी के इलाज के लिए 25 से 35 लाख रुपये चाहिए। जिस पर कई एक्टर्स और फैंस ने आगे आकर मदद भी की। हालांकि जैसे-जैसे उनकी हालत बिगड़ती गई, डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह अपने होमटाउन विजयनगरम लौट आईं, जहां बुधवार 4 फ़रवरी की शाम उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बात जया वाहिनी की करें तो, वो तेलुगू फिल्म और टीवी एक्ट्रेस थीं। साल 1978 में विजयनगरम में जन्मीं जया वाहिनी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ‘जया वाहिनी’ के नाम से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी। धीरे-धीरे अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों के साथ-साथ कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया। वाहिनी खास तौर पर अपने नेगेटिव रोल्स के लिए जानी जाती थीं। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और कमाल की एक्टिंग ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई।

वहीं, जया वाहिनी के लिए टीवी सीरियल्स का सफर फिल्मों की तुलना में ज्यादा सक्सेसफुल रहा। उन्होंने छोटे पर्दे पर लगातार काम किया और दर्शकों के घर-घर तक अपनी पहचान बनाई। फिल्मों की बात करें तो, साल 2019 में रिलीज हुई ‘रघुपति वेंकैया नायडू’ में उन्होंने एक्टर वीके नरेश के साथ काम किया था। इसके बाद वह आखिरी बार फिल्म ‘बहिरभूमि’ में नजर आई थीं। एक्टिंग के साथ-साथ वाहिनी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थीं। वह अक्सर रील्स और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस से जुड़ने की कोशिश करती थीं और यही वजह थी कि दर्शकों से उनका रिश्ता सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहा। वो उनके दिलों में बसा करती थीं। बहरहाल, अब जया वाहिनी के दुनिया से जाने से उनके फैन्स शोक में डूब गए हैं। साथ ही, उनके निधन से इंडस्ट्री में भी एक ख़ालीपन आ गया है।

Related Articles

Back to top button