तेल अवीव में गूंजे सायरन, ईरान ने 10 मिनट में तीन बार दागीं मिसाइलें

इजराइल के तेल अवीव और उसके आसपास के इलाकों में ईरान की ओर से लगातार तीसरी बार मिसाइल हमला किए जाने की खबर है। इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

4pm न्यूज नेटवर्क: इजराइल के तेल अवीव और उसके आसपास के इलाकों में ईरान की ओर से लगातार तीसरी बार मिसाइल हमला किए जाने की खबर है। इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, महज दस मिनट के भीतर तीन बार मिसाइल हमले हुए। पहले हमले के बाद लोग सुरक्षा के लिए बंकरों में पहुंचे ही थे कि अचानक फिर से सायरन बजने लगे। लोग अभी बाहर निकल भी नहीं पाए थे कि एक और हमले की चेतावनी मिल गई।

लगातार हो रहे इन हमलों के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। फिलहाल, नुकसान और हताहतों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है, जबकि सुरक्षा बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

तेल अवीव और आसपास तीसरी बार ईरान लगातार मिसाइलों से हमला कर रहा है. यहां महज दस मिनट के भीतर लगातार तीन बार मिसाइल आए. पहले मिसाइल आने के बाद बंकर में गए लोग अभी निकल भी नहीं पाए थे कि फिर सायरन बजने लगे.

Related Articles

Back to top button