बम की धमकी से पंजाब में हड़कंप, स्कूलों और कोर्ट परिसरों की बढ़ी सुरक्षा
चंडीगढ़ और पंजाब के फिरोजपुर में स्कूलों, कोर्ट परिसरों और अन्य सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्रशासन को भेजे गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।

4pm न्यूज नेटवर्क: चंडीगढ़ और पंजाब के फिरोजपुर में स्कूलों, कोर्ट परिसरों और अन्य सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्रशासन को भेजे गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।
प्रशासन को मिले इन ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एहतियातन संबंधित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
हालांकि, इससे पहले भी इस तरह की कई धमकियां मिल चुकी हैं, जो जांच के बाद फर्जी (हॉक्स) पाई गई थीं। इसके बावजूद प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश जारी है।
चंडीगढ़ और पंजाब के फिरोजपुर में स्कूलों के साथ ही कोर्ट परिसर और अन्य सरकारी बिल्डिंगों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्रशासन को भेजे गए हैं. हालांकि, इससे पहले भी इस तरह की धमकियां आती रही है जोकि जांच के बाद हॉक्स पाई गई हैं. लेकिन एहतियातन चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है.



