नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 9 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष निलंबित
नालंदा जिले के शीतला मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में भय का माहौल बना दिया।

4pm न्यूज नेटवर्क: नालंदा जिले के शीतला मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में भय का माहौल बना दिया।
भगदड़ के तुरंत बाद थानाध्यक्ष दीपनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहन जांच के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। पुलिस और प्रशासन ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।



