समाजवादी पार्टी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया पैदल मार्च

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

4pm न्यूज नेटवर्क:  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित मांग पत्र क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला को सौंपा।

कटरा कोतवाली पर रोक
पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कटरा कोतवाली की ओर निकले सपाईयों को रमईपट्टी जिला पंचायत कार्यालय के पास पुलिस ने रोक दिया।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की पिटाई का मामला
समाजवादी पार्टी के नेताओं के अनुसार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव 29 मार्च 2026 को सांय लगभग 6 बजे बेलतर थाना कोटवाली में बाइक हटाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक से बातचीत के दौरान बहस हो गई। नाराज प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा और 126/135 में चालान कर दिया। इस घटना में उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। पार्टी ने अजय प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, अन्यथा आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शन में शामिल लोग
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च में मुख्य रूप से मुन्नी यादव, श्याम अचल यादव, गोविन्दा सोनकर, सियाराम जैसल, लल्लू शुक्ला, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, कौशिक कन्नौजिया, राजू पासी, अतिक खान, रवि सोनकर, हर्षित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

रिपोर्ट – संतोष देव गिरि,मिर्जापुर

Related Articles

Back to top button