दरोगा परीक्षा को किया गया रद्द, 27 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को आयोजित दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित बिहार दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया है.

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 27 मई 2026 को आयोजित दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है. परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन के बीच यह फैसला आया है.

BPSSC ने दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की थी. अब जल्द ही परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की जाएगी.

BPSSC ने बिहार दरोगा भर्ती के लिए 1,799 पदों पर आवेदन जारी किया था, जिसमें कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 जनवरी को और27 मई 2026 को मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी. वहीं, परीक्षा के बाद पेपर और आंसर-की लीक मामले सामने आए थे, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने पटना में जमकर प्रदर्शन किया था.

दोबारा परीक्षा के लिए की जा रही थी मांग

बिहार की राजधानी पटना में 15 सितंबर को बड़ी अभ्यर्थियों ने दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा में पेपर लीक, अनियमितता और पारदर्शिता की कमी को लेकर सड़कों पर उतर आए थे.

इस दौरान छात्रों ने जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे. साथ ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े थे, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था.

पुलिस ने कई आंदोलनकारी छात्रों को हिरासत में भी लिया था. प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना था कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. उसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए. साथ ही दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की थी.

कई परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी के सबूत मिले

छात्रों के आंदोलन को देखते हुए पेपर और आंसर-की लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की एसआईटी (SIT) को सौंपा गया. जांच में कई परीक्षा केंद्रों पर बड़ी गड़बड़ी के सबूत मिले थे, जिसके बाद आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है.EOU की जांच में पता चला है कि दारोगा भर्ती परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप के बजाय टेलीग्राम ऐप पर ग्रुप बनाकर लीक और शेयर किया गया था.

वहीं,जारी नोटिस में BPSSC ने अभ्यर्थियों को किसी भी माध्यम से असमाजिक तत्वों की ओर से फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है.

साथ ही बताया कि दरोगा मुख्य लिखित परीक्षा से जुड़ी जानकरी और परीक्षा की नई तिथि की घोषणा जल्द किया जाएगा. अभ्यर्थियों को ताजा जानकारी के लिए केवल BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button