अभिषेक का नामीबिया के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बरकार

- पेट में कुछ समस्या के चलते अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारत को टी20 विश्वकप में गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है। इससे पहले टीम के लिए एक चिंता की खबर सामने आई है। अभिषेक शर्मा की तबीयत ठीक नहीं है। और वह अस्पताल में भर्ती है, अभिषेक के पेट में कुछ समस्या है जिस कारण उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने पर संशय पैदा हो गया है। भारत ने ग्रूप ए के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था।
बता दें रविवार को कोच गंभीर के घर डिनर के बाद भारतीय ओपनर की तबियत बिगड़ गयी।भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले कहा, वॉशिंगटन सोमवार को टीम के साथ जुड़ गए थे और मंगलवार को उन्होंने अभ्यास भी किया है। अभिषेक को अभी भी पेट में कुछ समस्या है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका मूवमेंट अच्छा है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया। अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। दोनों ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सहजता से खेला। चोट से वापसी कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर संभल कर क्षेत्ररक्षण अभ्यास करते हुए दिखे। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। वॉशिंगटन ने बाद में तिलक वर्मा को गेंदबाजी भी की।
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर
कोलंबो। श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टी20 विश्वकप से बाहर हो गए हैं। हसरंगा को आयरलैंड के खिलाफ टीम के पहले मैच के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि हसंरगा टीम के अहम सदस्य हैं। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे। हसरंगा का सोमवार को एमआरआई स्कैन हुआ था जिसमें पता चला है कि उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है। उनकी रिपोर्ट इंग्लैंड के एक विशेषज्ञ ने देखी है, लेकिन हसरंगा को इसके कारण टी20 विश्वकप से बाहर होना पड़ा है। हसरंगा पिछले कुछ वर्षों से चोट से जूझ रहे हैं जिसमें पैर की समस्या भी शामिल है। हसरंगा की जगह लेग स्पिनर गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंता श्रीलंका टीम में शामिल होंगे।



