Salim Khan की तबीयत पर सस्पेंस बरकरार, 5 दिन से ICU में भर्ती – सोमवार को हो सकती है छुट्टी
हिंदी सिनेमा के दिग्गज राइटर सलीम खान की सेहत के ठीक होने की दुआ इस समय पूरा देश और दुनिया भर में मौजूद उनके चाहने वाला कर रहा है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: हिंदी सिनेमा के दिग्गज राइटर सलीम खान की सेहत के ठीक होने की दुआ इस समय पूरा देश और दुनिया भर में मौजूद उनके चाहने वाला कर रहा है।
आखिर, बॉलीवुड के ‘दबंग’ उर्फ़ एक्टर सलमान खान के पिता की तबियत नासाज़ जो चल रही है। 90 साल की उम्र में सलीम साहब को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था..जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार से आज शनिवार हो चुका है..और, अब तक सलीम खान अस्पताल में ही हैं..वो भी ICU और वेंटिलेटर पर।
पिछले 5 दिनों से खान खानदान के मुखिया ICU में ही एडमिट हैं। डॉक्टर्स ने उनका कोई भी नया मेडिकल हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया है। जिसके पीछे की वजह खान परिवार की अस्पताल से नाराजगी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स हैं कि, डॉक्टर्स की टीम ने सलीम खान से जुड़े मीडिया के सामने जो स्टेटमेंट दी थी..उससे सलमान खान और परिवार खफ़ा हो गया। क्योंकि, परिवार इस समय पूरी तरह प्राइवेसी चाहता है।
तो, अब सलीम खान को हॉस्पिटल में एडमिट हुए पूरे 5 दिन का समय बीत चुका है। जिसने उनके शुभचिंतको की टेंशन बढ़ाई हुई है। लोग जानना चाहते है कि आखिर अब सलीम साहब कैसे हैं..? क्या उन्हें वेंटिलेटर से शिफ्ट किया गया..? और, क्या उनकी सेहत में थोड़ा आराम आया है..? उन्हें और कोई बीमारी तो नहीं है..?
लेकिन, ये सवाल सिर्फ सवाल ही बने हुए हैं। क्योंकि, ना तो लीलावती अस्पताल से अभी कोई लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सलीम को लेकर दिया गया है। और दूसरी तरफ, पूरी खान फैमिली भी ‘मौन’ है। सलमान, अरबाज़, सोहेल, अर्पिता-आयुष में से किसी ने भी कोई भी पोस्ट सलीम की हेल्थ अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है। जिससे फैन्स और ज्यादा चिंता में है।
हालांकि, इस सबके बीच 4pmbollywood को इतना जरूर पता चला है कि, दो दिन बाद यानि कि सोमवार को सलीम खान की अस्पताल से छुट्टी की जा सकती है। दरअसल, शुक्रवार शाम को एक्टर एजाज खान लीलावती अस्पताल पहुंचे और सलीम खान से मुलाकात के बाद मीडिया से बात भी की, जिसमें उन्होंने बताया कि, ”सलीम खान की हालत बेहतर हो रही है और फिलहाल वो ICU में हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने की उम्मीद है”।
वहीं, डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सलीम की निगरानी कर रही है, लेकिन उनकी हेल्थ अपडेट देने से फिलहाल मना किया गया है। फिर भी, हालिया जानकारी से ये उम्मीद बढ़ गई है कि सलीम खान जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे। आईसीयू से धीरे-धीरे उनके नार्मल वार्ड में शिफ्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में, उनके फैंस के लिए ये बहुत बड़ी राहत की खबर है।
सलीम खान को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की दिक्कत हुई है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखा और वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया। स्पेशल डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि ब्रेन हेमरेज मामूली था, जिस कारण सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। इसके साथ ही, उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी की जांच भी की गई, जिससे दिमाग की नसों की सिचुएशन का पता चला।
तो, सलीम खान के परिवार के सदस्य और बॉलीवुड की कई फेमस स्टार्स अस्पताल में उनका हालचाल लेने पहुंच रहे हैं। सलीम के सबसे बड़े बेटे सलमान खान के साथ अरबाज़-सोहेल भी रोजाना अस्पताल जाकर उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। आमिर खान, जावेद अख्तर, फराह खान सहित कई और सेलेब्स ने भी अस्पताल का हाल ही में दौरा किया। रणवीर सिंह भी अस्पताल पहुंचे। एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिर भी वह सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का बड़ा काफिला था।
दूसरी तरफ, ये भी पता चला है कि, दिग्गज राइटर सलीम खान के परिवार ने उनकी मेडिकल सिचुएशन के खुलासे पर कड़ा रुख अपनाया है और ये साफ़ कर दिया है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी कोई भी जानकारी पब्लिक्ली शेयर नहीं की जाएगी। ये डिसीजन उनके इलाज करने वाले डॉक्टर के बयान के बाद लिया गया है, जिसने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
परिवार इस बयान के पब्लिक होने से नाखुश गया था। सलमान की फैमिली के ही एक करीबी शख्स ने बताया कि, ‘हेल्थ एक निजी मामला है। मीडिया के साथ कोई भी अपडेट शेयर नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी तरह की बात पूरी तरह से परिवार पर छोड़ देना चाहिए, जब भी वे फैंस और शुभचिंतकों को बताना चाहें, बताएं।
सलमान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक बयान से असंतुष्ट है और उन्होंने अधिकारियों को साफ़ तौर से बता दिया है कि वे कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। परिवार ने इस बात पर जोर दिया है कि स्वास्थ्य की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।सलमान खान का मानना है कि इससे बेकार की अटकलें और मीडिया स्क्रूटनी बढ़ती है, जिससे परिवार की प्राइवेसी पर असर पड़ता है।
दिग्गज राइटर जब इंडस्ट्री में आए थे तो वो एक्टर बनने के इरादे से ही आए थे। सलीम खान की पहली फिल्म 1960 में आई ‘बरसात’ थी। इसके बाद वे ‘पुलिस डिटेक्टिव’ फिल्म में दिखे। बाद में उन्होंने ‘सरहदी लुटेरा’ (1966), ‘दीवाना’ (1967), ‘तीसरी मंजिल’ (1966), ‘प्रोफेसर’ (1962), ‘काबिल खान’ (1963) और ‘छैला बाबू’ जैसी कई फिल्में की, लेकिन उन्हें किसी भी फिल्म में लीड रोल करने का मौका नहीं मिला और वह सपोर्टिंग रोल में ही दिखे। करीब दो दर्जन फिल्मों में छोटे रोल करने के बाद उन्होंने अपने करियर की दिशा बदल ली। उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाते हुए लिखना शुरू कर दिया।
एक्टिंग छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए एक बार मीडिया में उन्होंने कहा था- मेरा जो एक्टिंग का करियर था वो मैंने खुद छोड़ा था। एक बार मुझे छोटा जूता पहना दिया गया था, बाद में उसे काटकर निकाला गया। इन घटनाओं के बाद से मैंने एक्टिंग से तौबा कर ली थी।
तो भले ही, सलीम खान एक्टर के तौर पर फ्लॉप रहे। लेकिन, एक स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर इतने हिट हुए कि उनका कोई मुकाबला नहीं कर सका। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखी। सलीम-जावेद की जोड़ी हिंदी सिनेमा में बहुत हिट थी। दोनों ने एक साथ मिलकर 1970-80 के दशक में बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिनमें ‘शोले’ (1975), ‘दीवार’ (1975), ‘त्रिशूल’ (1978), ‘डॉन’ (1978) और ‘जंजीर’ (1973) जैसी फिल्में शामिल हैं।
तो, आज सलीम खान लग्जरी लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान अपने जमाने के हाईएस्ट पेड राइटर हुआ करते थे और उनकी नेटवर्थ लगभग 1000 करोड़ रुपये है।



