प्रियंका के असम दौरे से बौखलाई बीजेपी, सीएम हिमंता की उल्टी गिनती शुरू
असम चुनाव में भले ही अभी वक़्त हो लेकिन राज्य में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। असम की जनता का क्या हाल है राज्य में कितना हिन्दू-मुसलमान है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: असम चुनाव में भले ही अभी वक़्त हो लेकिन राज्य में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। असम की जनता का क्या हाल है राज्य में कितना हिन्दू-मुसलमान है.
ये बात आप बखूबी समझते हैं। लेकिन असम के सीएम हैं जो कि इन सारे मुद्दों से हटकर विकास जैसे मुद्दों पर बात करने के बजाय वो भी एक ही वर्ग के खिलाफ नफरती बयानबाजी करते हैं या फिर विपक्ष के खिलाफ आग उगलते हैं।
खैर अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो सभी दल चुनावी तैयारियों को लेकर एक्टिव हो गए हैं। अपने खेमों को मजबूती दिलाने के लिए राज्य में दौरे तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी भी एक्टिव नजर आ रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता गौरव गोगोई चुनावी रंग में रंगते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी असम में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है।
जिसके तहत उन्होंने असम का दो दिवसीय दौरा किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ जनता के हित की बातें की बल्कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की जमकर क्लास भी लगाई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की खातिर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करने के बाद राज्य का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा किया।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के कई नेताओं, विधायकों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से दौरान अलग-अलग मुलाकात की। उनका मकसद था कि चुनाव के लिए अच्छे उम्मीदवार चुनने के लिए सबके सुझाव सुने जाएं। यहां तक की उन्होंने रात में भी काफी मेहनत की, नेताओं से मुलाकात की। ये मुलाकातें देर रात तक चलती रहीं और सुबह के 3 बजे तक खत्म हुईं। प्रियंका ने एक-एक करके लोगों से बात की, उनके विचार सुने और फीडबैक लिया। कई विधायकों की बारी बहुत देर रात आई, इसलिए कुछ नेता थकान से सोते हुए नजर आए। फिर भी प्रियंका पूरी लगन से काम करती रहीं।
ध्यान देने वाली बात ये है कि सभा में प्रियंका के साथ कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल, जितेन्द्र सिंह, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के.शिवकुमार, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, सांसद इमरान मसूद समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले प्रियंका ने माँ कामख्या मंदिर में दर्शन कर देश में अमन-चैन और विकास की प्रार्थना की।
साथ ही अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी में असम की हिमंता सरकार के खिलाफ 20-सूत्रीय ‘जनता का आरोप-पत्र’ नाम से चार्जशीट जारी की। यह दस्तावेज़ असम विधानसभा चुनावों से पहले तैयार किया गया, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार पर भ्रष्टाचार, ‘सिंडिकेट राज’, बेरोजगारी, नफरत और जनता की उपेक्षा के आरोप लगाए गए।
कांग्रेस सांसद प्रदीप्त बोर्डोलोई की अध्यक्षता वाली समिति ने राज्य भर से जनता की राय लेकर इसे बनाया। प्रियंका ने कहा कि तीन महीने तक जनता से संवाद करने के बाद यह चार्जशीट बनी है। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रदेश की जनता यह अन्याय अब और नहीं सहेगी। उन्होंने साथ मिलकर असम को हिमंता सरकार से आज़ादी दिलाने की मांग की।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, जुबीन गर्ग हमेशा एकता और प्यार की बात करते थे. लोगों के पास आइडिया होते हैं और उन्हें लगता है कि असम के लोग जुबीन गर्ग की मौत के इर्द-गिर्द राजनीति देखना पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि, जो लोग सच के साथ हैं और लोगों की भलाई के लिए राजनीति करते हैं, उन पर सरकार के हमले का खतरा ज्यादा होता है, उन पर ज्यादा केस लगाए जाते हैं और ईडी, इनकम टैक्स का साया उन पर मंडराता रहेगा. राज्य के अपने दौरे का समापन करते हुए उन्होंने कहा, ”हमने इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से करने की कोशिश की है।” वह असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष हैं।
राज्य में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा था कि उम्मीदवारों की पहली सूची इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है और मार्च के पहले सप्ताह तक लगभग 80 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है। गोगोई ने कहा कि यह चार्जशीट जनता की भावनाओं को दर्शाती है। इस दस्तावेज़ को कांग्रेस असम चुनाव में बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल करने की रणनीति के साथ आगे बढ़ने वाली है।
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी का जो की जनता को विकास रोजगार जैसे मुद्दों से हटाकर अन्य मुद्दों पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी के असम दौरे के बाद से बीजेपी मानों बौखलाई हुई है। असम में हार का डर सताने लगा है तभी तो बीजेपी नेता असम के गमोसा का मुद्दा उठाने लगे हैं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाने के बाद अब बीजेपी प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमलावर हो गई है।
बीजेपी ने असम दौरे पर गईं प्रियंका पर गमोसा के अपमान का आरोप लगाया है, साथ ही गांधी परिवार पर नॉर्थ-ईस्ट और असम से नफरत करने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने असम की सांस्कृतिक पहचान ‘गमोसा’ का अपमान किया। पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर पूर्वोत्तर के प्रति कथित रूप से असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
पूनावाला ने कहा, पहले राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में गमोसा का अपमान किया। अब प्रियंका वाड्रा ने असम की पहचान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उसे घृणा के साथ फेंक रही हैं। इसने मन में असम के प्रति और नॉर्थ ईस्ट के प्रति कोई सम्मान भाव नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, नॉर्थ ईस्ट से नफरत उनके पारिवारिक चरित्र का हिस्सा है। खैर ये आरोप ही बीजेपी की बौखलाहट दिखाई दे रही है।
वहीं कांग्रेस पार्टी असम चुनाव को लेकर एक्टिव हो गई है। कांग्रेस ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड के पूर्व विधायक बंधु तिर्की को चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वर्तमान में, 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 64 सीटें हैं। उसके सहयोगी असम गण परिषद, यूपीपीएल और बोडो पीपल्स फ्रंट के पास क्रमशः नौ, सात और तीन विधायक हैं।
विपक्ष में, कांग्रेस के 26 विधायक हैं, जबकि एआईयूडीएफ के 15 और माकपा के एक विधायक हैं। एक विधायक निर्दलीय भी हैं। अब आगामी चुनाव को लेकर प्रियंका गान्धी जिस तरह से एक्टिव हुई हैं और असम के सीएम समेत बीजेपी को घेर रही हैं इससे एक बात तो लगभग तय है की असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उलटी गिनती शुरू होती हुई दिखाई दे रही है।



